Money Astrology Remedies: मेहनत के बावजूद इनकम नहीं बढ़ रही? जानें मेष से मीन तक हर राशि के लिए आसान वैदिक ज्योतिष उपाय, जो दूर करेंगे आर्थिक तंगी और भरेंगे तिजोरी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का एक निश्चित स्वामी ग्रह होता है, और जब यह ग्रह कमजोर, पीड़ित या दूषित अवस्था में होता है, तो जीवन में धन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां घर करने लगती हैं। लेकिन इसका समाधान भी शास्त्रों में मौजूद है। कुछ सरल और पारंपरिक उपायों को अपनाकर अपनी राशि के स्वामी ग्रह को मजबूत किया जा सकता है, जिससे धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार आना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं हर राशि के लिए ऐसे ही खास उपाय, जो खाली होती तिजोरी को फिर से भरने में मददगार साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
राशि अनुसार आर्थिक उपाय
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि चक्र की पहली राशि मेष का स्वामी ग्रह मंगल है। अगर आमदनी रुकी हुई महसूस हो रही है, तो रोज सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाने की आदत डालें। इसके साथ ही भगवान लक्ष्मीनारायण को गुड़ से बनी खीर का भोग अर्पित करें, इससे आर्थिक संकट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं। मंत्र जाप: "ॐ हनुमते नमः" और "ॐ भौं भौमाय नमः" — इनके नियमित जाप से मंगल ग्रह मजबूत होकर धन लाभ के रास्ते खोलता है।
विज्ञापन
3 of 13
राशि अनुसार आर्थिक उपाय
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
सुख-सुविधा और वैभव के कारक शुक्र ग्रह वृषभ राशि के स्वामी हैं। धन की कमी से परेशान लोगों को हर शुक्रवार सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए और मां लक्ष्मी को कमल या लाल गुलाब का फूल अर्पित करना चाहिए। मंत्र जाप: "ॐ महालक्ष्म्यै नमः" और "ॐ शुं शुक्राय नमः"नियमित जाप से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और आय के नए साधन बनते हैं।
4 of 13
राशि अनुसार आर्थिक उपाय
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध ग्रह इस राशि के स्वामी माने जाते हैं। अगर पैसा हाथ में टिकता नहीं और बार-बार खर्च हो जाता है, तो तिजोरी में एक दक्षिणावर्ती शंख रखें। कर्ज से राहत पाने के लिए भगवान गणेश को हल्दी की माला अर्पित करें। मंत्र जाप: "ॐ क्लीं ऐं सः" और "ॐ बुं बुधाय नमः" स्फटिक की माला से यह जाप करने से बुध ग्रह बलवान होता है और धन स्थिरता आती है।
विज्ञापन
5 of 13
राशि अनुसार आर्थिक उपाय
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
चंद्रमा इस राशि के स्वामी हैं। धन को टिकाए रखने के लिए हर दिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें। शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाना भी लाभकारी माना जाता है। मंत्र जाप: "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ सों सोमाय नमः" के जाप से मन को शांति मिलती है और धन संबंधी उलझनें सुलझती हैं।
विज्ञापन
6 of 13
राशि अनुसार आर्थिक उपाय
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सूर्य देव इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। धन में बढ़ोतरी के लिए हर दिन तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें। रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें और सुबह इसे घर के मुख्य द्वार पर छिड़क दें। मंत्र जाप: "ॐ सूर्याय नमः" जाप से आत्मविश्वास बढ़ता है और करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
राशि अनुसार आर्थिक उपाय
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
इस राशि के स्वामी भी बुध ग्रह हैं। अटका हुआ धन वापस पाने के लिए बुधवार के दिन गायों को हरी घास खिलाएं। साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को साबुत मूंग की दाल और गुड़ का दान करें। मंत्र जाप: "ॐ गं गणपतये नमः" और "ॐ बुं बुधाय नमः" जाप भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करते हुए करना शुभ माना जाता है।
8 of 13
राशि अनुसार आर्थिक उपाय
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
शुक्र ग्रह इस राशि के भी स्वामी हैं। शुक्रवार के दिन मंदिर में सफेद रंग की मिठाई का दान करें। तिजोरी में लाल कपड़े में लपेटकर एक कमल का फूल रखना भी शुभ फलदायी होता है। मंत्र जाप: "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः" और "ॐ शुं शुक्राय नमः" जाप मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह दोनों की विशेष कृपा दिलाता है।
9 of 13
राशि अनुसार आर्थिक उपाय
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
मंगल ग्रह इस राशि के स्वामी हैं। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी के लड्डू या सिंदूर अर्पित करें। शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करना भी लाभकारी है। मंत्र जाप: "ॐ हनुमते नमः" और "ॐ मं मंगलाय नमः" — इस मंत्र का 108 बार जाप करने से मंगल ग्रह मजबूत होता है।
10 of 13
राशि अनुसार आर्थिक उपाय
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
बृहस्पति यानी गुरु ग्रह इस राशि के स्वामी हैं। गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें, और तिजोरी में पीले कपड़े में हल्दी की दो गांठें बांधकर रखें। मंत्र जाप: "ॐ श्री विष्णवे नमः" और "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" भगवान विष्णु की आराधना के साथ यह जाप करना फलदायी माना जाता है।
11 of 13
राशि अनुसार आर्थिक उपाय
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
शनि देव इस राशि के स्वामी हैं। शनिवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को सिक्के या अनाज का दान करें। शाम को पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। मंत्र जाप: "ॐ शं शनिश्चराये नमः" इसके नियमित जाप से शनि का कोप शांत होता है और धन का आगमन होता है।
12 of 13
राशि अनुसार आर्थिक उपाय
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
इस राशि के भी स्वामी शनि देव हैं। शनिवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, साथ ही काले तिल और उड़द की दाल का दान करें। मंत्र जाप: "ॐ महामृत्युंजय नमः" और "ॐ शं शनिश्चराये नमः"भगवान शिव को समर्पित यह मंत्र शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने में मदद करता है।
मीन राशि
गुरु ग्रह इस राशि के भी स्वामी हैं। गुरुवार के दिन माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं, पक्षियों को दाना डालें और घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। मंत्र जाप: "ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः" जाप से गुरु ग्रह मजबूत होता है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।