फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 12 Januar : नए बदलावों से भरी रहेगी इन राशि वालों की लव लाइफ, रिश्तों में दिखेगा नयापन

Mon, 12 Jan 2026 07:36 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: ज्योतिष के अनुसार चंद्र राशि और कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति के आधार पर 12 जनवरी को कुछ राशि वालों के प्रेम जीवन में खुशियां आ सकती हैं, तो कुछ लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं....
 
विज्ञापन
1 of 13
12 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Dainik Love Rashifal 12 January: ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के प्रेम और वैवाहिक संबंधों में शुक्र ग्रह का प्रभाव सबसे अहम माना जाता है। कुंडली में शुक्र की स्थिति यह तय करती है कि आपके रिश्तों में प्रेम और तालमेल कितना मजबूत होगा, बातचीत सहज होगी या चुनौतियां बढ़ेंगी। जब शुक्र अपनी सही स्थिति में होता है, तो रिश्तों में नजदीकी और स्नेह बढ़ता है, लेकिन यदि यह कमजोर हो या अन्य ग्रहों का दबाव महसूस हो, तो भावनाएं अस्थिर हो सकती हैं और छोटी-छोटी बातों पर तनाव भी बढ़ सकता है।
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
ऐसे समय में आपकी चंद्र राशि और ग्रहों की स्थिति देखकर तैयार किया गया दैनिक लव राशिफल एक मार्गदर्शक की तरह काम करता है। यह बताता है कि आज आपके प्रेम जीवन में कौन-सी परिस्थितियाँ उभर सकती हैं, कब रोमांटिक पल मिल सकते हैं और कब थोड़ी सावधानी बरतना बेहतर रहेगा। यह राशिफल न केवल प्रेम में जुड़े लोगों के लिए बल्कि शादीशुदा जोड़ों के लिए भी उपयोगी है, क्योंकि इससे यह समझने में मदद मिलती है कि रिश्तों में तालमेल बनाए रखने के लिए किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है और कब संवाद को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस प्रकार, दैनिक लव राशिफल आपको अपने प्रियजनों के साथ मजबूत और संतुलित संबंध बनाने में मार्गदर्शन प्रदान करता है।
Saturn 2026: साल 2026 में शनि होंगे इन राशियों पर मेहरबान, चमकेगी किस्मत और मिलेगी ग्रोथ
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम के लिहाज से आपके लिए खास रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। खास बात है कि, रिश्ते में ताजगी महसूस होगी। साथ में बिताया गया समय यादगार रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा, क्योंकि आज रिश्ता एक नए मोड़ पर जा सकता है। विवाह के योग बन सकते हैं। भावनाओं को खुलकर साझा करने से संबंध और मजबूत होंगे। किसी खास व्यक्ति की एंट्री से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप सोशल मीडिया या मैसेज के जरिए अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। इस दौरान पार्टनर को खुश करने के लिए छोटी पार्टी या सरप्राइज प्लान भी कर सकते है। कुल मिलाकर दिन आप दोनों के लिए खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। इस दौरान पुरानी बातों का असर मन पर बना रह सकता है। धैर्य से काम लेंगे तो रिश्ते में संतुलन बना रहेगा। क्रश से मिलने जा सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। लेकिन साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। किसी नई या पसंदीदा जगह पर घूमने जाने की योजना बन सकती है। विवाह के भी योग है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा और आपसी समझ बेहतर होगी। सिंगल लोगों के लिए भी नई शुरुआत के संकेत हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज प्यार में नयापन महसूस होगा। साथी के साथ खुलकर बातचीत करेंगे। दिल की बातें साझा कर पाएंगे। गलतफहमियां दूर होने से रिश्ता और मजबूत होगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पुराने झगड़े और मनमुटाव आज समाप्त हो सकते हैं। रिश्तों में सुलह और समझदारी बढ़ेगी। विवाह के लिए प्रस्ताव आएंगे। सिंगल लोगों के लिए दिन शुभ है, किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज भले ही भावनाएं पूरी तरह व्यक्त न हों, लेकिन आने वाले समय में प्यार के सुखद पलों का अनुभव जरूर मिलेगा। लेकिन इस समय आप किसी भी नए निर्णय को लेने से बचना होगा और खासतौर पर धैर्य रखें और रिश्ते को समय दें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज आप अपने साथी के साथ दिल की बातें खुलकर साझा कर सकते हैं। आपसी समझ और भरोसा बढ़ेगा, जिससे रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा। लव पार्टनर से मेल-मिलाप में दिक्कत भी आ सकती हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्ते में जो मानसिक दूरी बनी हुई थी, उसे कम करने का आज अच्छा अवसर है। बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर होंगी और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। क्रश से बात होगी और रिश्ता बन सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर किसी तरह का पुराना विवाद या तनाव चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का समय अनुकूल है। विवाह के लिए आप और साथी घर में बात कर सकते हैं। समझदारी और प्रेम से काम लेंगे तो रिश्ता फिर से मधुर हो सकता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें