फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 12 April: मकर राशि वालों के बन रहे हैं विवाह योग, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sun, 12 Apr 2026 07:43 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Love Rashifal: दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। आइए जानते हैं कि 12 अप्रैल का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
12 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 12 April in Hindi: दैनिक प्रेम राशिफल (Daily Love Rashifal) यह बताता है कि आपके प्रेम जीवन में दिन कैसा रहेगा। चाहे आप प्रेमी-प्रेमिका हैं या वैवाहिक जीवन में हैं, इस राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके संबंधों में मजबूती आएगी या किसी तरह की रुकावट या मतभेद पैदा होने की संभावना है। यह मार्गदर्शन आपको अपने साथी के साथ तालमेल बनाए रखने और रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।  यह प्रेम राशिफल चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे रोज़ाना प्रेम जीवन के उतार-चढ़ाव और संभावनाओं की जानकारी मिलती है।
Shani Uday: 12 अप्रैल को शनि होंगे मीन राशि में उदय, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ
May Nakshatra Gochar: अगले महीने बुध ग्रह करेंगे भरणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ
विज्ञापन

2 of 13
12 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।  जीवनसाथी से कोई सुंदर उपहार मिल सकता है जिससे रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास व्यक्ति प्रवेश कर सकता है, जिससे भावनाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन

3 of 13
12 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): जीवनसाथी के व्यवहार से थोड़ी नाराजगी हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव भी रह सकता है। यदि आप अहंकार को छोड़ देंगे तो रिश्तों में सुधार आएगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

4 of 13
12 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दिन प्रेम संबंधों के लिए शुभ रहेगा। पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों को साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। सिंगल लोगों को प्रपोजल मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

5 of 13
12 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आपके प्रेम जीवन में खुशियों की बढ़ोतरी होगी। किसी खास दोस्त से विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने मन की बात खुलकर कह पाएंगे।  रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन

6 of 13
12 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  यात्रा से प्रेम जीवन में लाभ मिलेगा। नए मित्र बन सकते हैं। प्रेमी को परिवार से मिलवाने का सही समय है। परिवार की सहमति मिलने से रिश्ते और मजबूत होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
12 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  जीवनसाथी के साथ पुरानी बातों पर चर्चा हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलने से रिश्तों में मजबूती आएगी । सिंगल लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

8 of 13
12 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आप अपने प्रेमी को विवाह के लिए प्रस्ताव दे सकते हैं।  परिणाम आपके पक्ष में न भी हो सकता है इसलिए धैर्य बनाए रखें। अपनों से सलाह लें।

9 of 13
12 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दिन प्रेम और विश्वास से भरा रहेगा। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। विवाह के योग बन सकते हैं। अविवाहित लोगों की इच्छा पूरी होने की संभावना है।

10 of 13
12 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। साथी नाराज हो सकता है जिसे आपको प्यार और समझदारी से मनाना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और रिश्ते सुधर सकते हैं।

11 of 13
12 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ भरोसा बढ़ेगा। भविष्य की योजनाएं मजबूत होंगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे योग बन रहे हैं। रिश्तों में स्थिरता आएगी।

12 of 13
12 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपको अपने रिश्ते पर विश्वास रखना होगा। दूसरों की बातों से बचें। अपने साथी के साथ ईमानदारी बनाए रखें। आपका रिश्ता गहरा और मजबूत होगा।
विज्ञापन

13 of 13
12 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपने रिश्ते को थोड़ा निजी रखना चाहेंगे। शांतिपूर्ण समय बिताएंगे। एक दूसरे पर विश्वास बढ़ाने के लिए खुलकर बातचीत करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें