12 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 अप्रैल 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 12 April: रविवार 12 अप्रैल को श्रवण नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा फिर इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। इसके अलावा आज के दिन भद्रा, पंचक औ विडाल योग भी रहेगा। आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि होगी। इस दिन कई तरह के शुभ योग जैसे सर्वार्थसिद्ध, विडाल और दूसरे तरह के अन्य योगों का निर्माण होगा। इस दिन कई तरह के शुभ योगों के निर्माण के चलते मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वालों को लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर कारोबार में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए 12 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। संतान की परीक्षा के परिणाम आपको खुशी देंगे और कार्यक्षेत्र में आप लोगों का दिल जीतने में सफल होंगे। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी और आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि किसी परिवार सदस्य की सेहत आपको चिंता दे सकती है और मित्र निवेश को लेकर सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन उन्नति की राह पर बढ़ने का रहेगा। परिवार के लिए लिए गए निर्णय पर कभी-कभी पछतावा हो सकता है। किसी से बिना सोचे-समझे वादा न करें और वाणी में संयम रखें। रहन-सहन सुधारने की कोशिश करेंगे और मन की कोई इच्छा पूरी होने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और बिजनेस में पार्टनर पर नजर रखना जरूरी होगा। निवेश करते समय सावधानी बरतें। रुके हुए काम पूरे होंगे। राजनीति में कदम रखने वालों को सतर्क रहना होगा, क्योंकि लोग आपकी छवि को चुनौती दे सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज नई प्रॉपर्टी की खरीदारी लाभदायक होगी। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलेगा और संतान के साथ पिकनिक की योजना बन सकती है। उधार लिया हुआ धन वापस लिया जा सकेगा। माता-पिता की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें और परिवार में भाई-बहनों से चल रही खटपट का समाधान निकालेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। घर में नया वाहन लाना संभव है। जीवनसाथी आपके कामों में सहयोग देंगे। पिताजी से कार्यों पर बातचीत लाभकारी रहेगी। किसी काम को लेकर संशय है तो उसमें जल्दबाजी न करें। परिवार में नए मेहमान का आगमन खुशी लेकर आएगा।
विज्ञापन
7 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कामों को कल पर न टालें और बॉस के सुझाव पर अमल करें। घर का रिनोवेशन शुरू हो सकता है और मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियाँ चल सकती हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और पुराने मित्र से मिलने की खुशी होगी।
8 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है। विद्यार्थी विदेश पढ़ाई के अवसर पा सकते हैं। सरकारी मामलों में लापरवाही से बचें। धन-धान्य में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। योजना बनाकर काम करें और दिखावे में न फंसें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं।
9 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज अचानक लाभ का दिन है। प्रॉपर्टी डील से अच्छा मुनाफा होगा और बिजनेस में बदलाव लाभदायक रहेंगे। माताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं और अटका हुआ धन मिलने की पूरी संभावना है।
10 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। मित्र से सलाह लें और बिजनेस पार्टनरशिप लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी नई नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में पार्टी का आयोजन माहौल खुशनुमा करेगा। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी और विरोधी की बातों में न फंसें।
11 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज लेन-देन में समझदारी दिखाएं। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। सहयोगी की बुरी बात से मन परेशान हो सकता है, लेकिन काम पर फोकस बनाए रखें। उन्नति के रास्ते पर बढ़ेंगे। शारीरिक समस्या है तो टेस्ट कराएं।
12 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज का दिन बढ़िया रहेगा। अच्छे सोच का लाभ उठाएं और राजनीति में नया काम शुरू कर सकते हैं। आय-व्यय में संतुलन रखें। सहयोगी की बुरी बात से मन विचलित न हो और विरोधी की बातों में न आएं। परिवार में किए गए वादे पूरे करें।
मीन राशि
आज मन में काम को लेकर उथल-पुथल रहेगी, जिससे काम में देरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में झूठा आरोप लग सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही न करें। संतान से किए वादे पूरे करें। पुराना कर्ज चुका सकेंगे और धन-धान्य में वृद्धि होगी।