Love Horoscope 12 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके दिल में कुछ हलचल सी रहेगी। किसी पुराने झगड़े या गलतफहमी की बात दिमाग में घूम सकती है। अगर आप रिश्ते में हैं तो साथी से खुलकर बात करें, मन हल्का होगा और रिश्ता मज़बूत भी होगा। जो अकेले हैं, उनके सामने कोई पुरानी पहचान दोबारा से जुड़ने की कोशिश कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन घबराइए मत, ये दिन की बात है। आप चाहें तो प्यार से सब कुछ संभाल सकते हैं। आज आपकी कोशिशें असर दिखाएंगी। सिंगल लोगों को किसी खास इंसान की ओर से दिलचस्पी मिल सकती है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपकी बातों में मिठास है, और यही आपकी ताकत है। अगर किसी को मन में पसंद करते हैं, तो आज बात बढ़ सकती है। रिश्ते में हैं तो साथी के साथ बैठकर दिल की बातें करने का बढ़िया मौका है। आज का दिन प्यार भरा और हल्का-फुल्का रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज भावनाएं ज्यादा हावी हो सकती हैं। पुरानी बातें याद आएंगी, किसी पुराने रिश्ते की टीस महसूस हो सकती है। लेकिन जो आपके साथ है, उसका साथ मत छोड़िए। प्यार में स्थिरता ज़रूरी है, और आप इसे निभा सकते हैं। सिंगल हैं तो दिल से जुड़ी कोई बात आपको भावुक बना सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जिससे भी मिलेंगे, असर छोड़ेंगे। पार्टनर आपके अंदाज पर फिदा रहेगा। अगर अकेले हैं, तो आज किसी नए इंसान से मिलना या बात करना हो सकता है। थोड़ा सा समय दीजिए, चीजें अपने आप आगे बढ़ेंगी।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है। किसी बात को लेकर मन में सवाल उठ सकते हैं। रिश्ते में हैं तो साथी से मन की बात करना बेहतर रहेगा। चुप रहने से गलतफहमी बढ़ सकती है। सिंगल लोगों के लिए दिन थोड़ा सोच-विचार वाला है। जल्दबाजी न करें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन प्रेम के लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताइए, साथ में कुछ अच्छा कीजिए। जैसे टहलना, फिल्म देखना या बस साथ बैठना। सिंगल लोगों के लिए भी नए रिश्ते की शुरुआत का मौका बन सकता है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज कुछ पुरानी बातें आपके मन में चल सकती हैं। अगर कोई बात दिल में छुपाकर रखी है, तो आज सही समय है उसे कहने का। सच्चाई और साफ़गोई से ही रिश्ता टिकता है। अगर अकेले हैं, तो अपने मन की सुनिए। कोई पुराना रिश्ता फिर से याद आ सकता है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका मूड आज अच्छा रहेगा। बातों में मज़ा रहेगा और प्यार में ताज़गी महसूस होगी। यदि किसी से दिल की बात करना चाहते हैं, तो आज अच्छा दिन है। रिश्ते में हैं तो साथ में कोई हल्का-फुल्का प्लान बना सकते हैं। मूड फ्रेश रहेगा और प्यार गहराएगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपको अपने रिश्ते में थोड़ी गंभीरता दिखानी होगी। ज़िम्मेदारियों से भागना ठीक नहीं। साथी को आपकी मौजूदगी की ज़रूरत है, तो उन्हें समय दीजिए। अकेले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सोचने-समझने का है। किसी पुराने सहकर्मी या दोस्त से रिश्ता जुड़ सकता है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप किसी दोस्त की तरफ़ से कुछ अलग महसूस कर सकते हैं। दोस्ती से प्यार की शुरुआत हो सकती है। अगर पहले से रिश्ते में हैं तो किसी छोटी बात को लेकर टकराव हो सकता है, लेकिन बात करने से सब ठीक हो जाएगा। आज भावनाओं को समझना जरूरी है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बहुत प्यारा हो सकता है। मन रोमांटिक रहेगा और साथी के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। कोई सरप्राइज़ या प्यारी बात आपका दिन बना सकती है। जो अकेले हैं, उन्हें किसी नए इंसान से मिलने या बात करने का मौका मिल सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।