फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: इन चार राशि वालों की साथी से बढ़ेंगी नजदीकियां, पढ़ें अपना लव राशिफल

Sat, 11 Jul 2026 06:31 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Love Horoscope 11 July 2026: जानें आज आपकी राशि के अनुसार प्रेम जीवन, रिश्तों और कपल्स के लिए क्या कहते हैं सितारे।
विज्ञापन
1 of 13
11 July Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
11 July Love Rashifal: आज का दिन आपके प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आ सकता है। लेकिन कुछ लोगों की रिश्तों में अनबन हो सकती हैं। ऐसे में पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी। आइए विस्तार से आज का लव राशिफल जानते हैं।

Shukra Gochar 2026: 16 जुलाई से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, अगले 14 दिन मिलेंगे शानदार अवसर और करेंगे तरक्की
Chandrma Gochar In Mesh: 10 जुलाई तक इन 4 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, हर काम में मिलेगी सफलता
विज्ञापन

2 of 13
11 July Love Rashifal - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
किसी भी बात को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेने से बचें और बस पल का आनंद लें। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता मजबूत बनेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
भावनात्मक उलझनें बढ़ सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर फैसला लें। जल्दबाजी में कोई वादा करने से बचें, धैर्य रखने से रिश्तों में संतुलन बना रहेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
लव लाइफ में रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। शादीशुदा लोग अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
सिंगल लोगों की जिंदगी में कोई पुराना प्यार दोबारा दस्तक दे सकता है। हालांकि, कोई भी फैसला लेने से पहले अपने दिल और दिमाग दोनों की सुनना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
पार्टनर का सहयोग और चिंता आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगी। एक-दूसरे के प्रति सम्मान और भरोसा बढ़ेगा, जिससे संबंध पहले से बेहतर होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में धैर्य और समझदारी बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें, इससे रिश्ते में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
पार्टनर आपके साथ खुश महसूस करेंगे और यह समय रिश्ते में नई ताजगी लेकर आएगा। साथ में बिताए गए छोटे-छोटे पल आपकी यादों को और खास बना सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
व्यस्तता के कारण पार्टनर को समय न दे पाने से नाराजगी हो सकती है। थोड़ा समय निकालकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें, इससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
जो लोग सिंगल हैं, उन्हें नया साथी मिल सकता है। कुछ लोगों के रिश्ते शादी की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। परिवार की सहमति मिलने से प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
घर-परिवार के तनाव का असर रिश्तों पर पड़ सकता है। बेवजह की बहस से बचें और शांत स्वभाव से हर स्थिति को संभालने की कोशिश करें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
पार्टनर के साथ बाहर घूमने या समय बिताने का प्लान बन सकता है। एक-दूसरे के साथ बिताया गया समय रिश्ते में नई ऊर्जा और खुशियां लेकर आएगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज आप अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा सकारात्मक महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है, जिससे संबंध और मजबूत होंगे।
Chandrama Gochar: 10 से 12 जुलाई तक इन राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, हर काम में हो सकते हैं सफल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें