Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
Love Horoscope 11 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): परिवार के साथ मेलजोल और साथ मिलकर भोजन करना आपको स्वर्ग सा अहसास कराएगा। प्रेम संबंधों में दूरी है तो आज मतभेदों को दूर करने का बेहतरीन समय है। मुस्कुरा कर प्यार के दो बोल आपकी हर तकलीफ दूर करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सहयोगी या आपके पडोसी आपकी हर संभव मदद करेंगे। घर और नौकरी दोनों में आप का दिन खुशनुमा बीतेगा। आपकी तारीफ होगी और आपको मान व सम्मान प्राप्त होगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कार्यक्षेत्र की व्यस्तता आपके घरेलू जीवन को भी प्रभावित कर सकती है इसलिए अपने स्वीटू के लिए कुछ खास समय निकलना न भूलें।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज खुद को खुश रखने की भरपूर कोशिश करें क्योंकि व्यस्तता के कारण आपका उत्साह कम हो सकता है। खुद और अपने पार्टनर के लिए दिन को खुशनुमा बनाएं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपका रोमांटिक रिश्ता और भी अनोखा बनेगा। किसी के प्रति आकर्षित है तो अपने प्यार को व्यक्त करने के लिए आज का समय सबसे शुभ है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्यार में मिले धोखे से आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। सब कुछ भुला कर एक नयी शुरुआत के बारे में सोचें, आपके सपने अवश्य पूरे होंगे। आज धन को लेकर सतर्क रहें और सोच समझ कर खर्च करें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):प्यार के साथ प्रतिबद्धता आज आपकी प्राथमिकताओं में से एक हैं। जो संबंध मतलब के हैं उनका साथ छोड़ना ही बेहतर है। अगर आपने प्यार के रिश्ते में कोई गलती की है तो याद रखें कि समय एक जैसा नहीं रहता, समस्याएं आती-जाती रहती है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप किसी खास से मिल सकते हैं क्योंकि लक पूरी तरफ से आपके पक्ष में है। इस समय कोई भी आपके आकर्षण से बच नहीं पायेगा। आपके प्यार की गर्मी से प्रभावित होकर आपका पार्टनर आपको पूरी तरह से सुरक्षित और प्यार महसूस कराएगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आप ऑफिस के काम को लेकर थोड़े चिंतित है लेकिन शांत रहें क्योंकि सब कुछ आपके हक़ में होगा। आज का व्यक्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर ले जा सकता है पर उन्हें मनाना भी आप अच्छे से जानते है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने आउटलुक और व्यक्तित्व को बदलें, इससे आपका जानू आपकी और अधिक आकर्षित होगा। सितारों के अनुसार आज आपका अन्य लोगों से मेलजोल हो सकता है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुछ वक्त निकल कर स्वयं पर भी ध्यान दें। आपके प्रियजन आपकी मुसीबतों में साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगर आपके रिश्ते में कुछ खटास है तो एक मुस्कान, सॉरी या प्रशंसा के दो बोल आप दोनों को फिर से एक कर सकते है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपकी अभिलाषा अपने प्रियतम के साथ यात्रा की है जिसके लिए आप दोनों लम्बे समय से योजना बना रहे हैं। आपकी सच्ची ख़ुशी आपके प्यार तक सीमित है और आप अपना अधिकतर समय अपने पति / पत्नी के साथ गुजारना चाहते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।