फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 10 अक्तूबर: इन 4 राशि वालों की लव लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव, प्रेम विवाह की बात होगी पक्की

Fri, 09 Oct 2026 03:56 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

10 अक्तूबर का लव राशिफल प्रेम और रिश्तों के लिहाज से खास संकेत लेकर आया है। किसी राशि के जातकों के रिश्ते में नजदीकियां बढ़ सकती हैं, तो कुछ लोगों को बातचीत के दौरान संयम रखना होगा। जानें सभी 12 राशियों के लिए प्रेम जीवन का हाल।
विज्ञापन
1 of 13
Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला AI
Love Rashifal: आज का लव राशिफल कुछ राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। इस दौरान जातकों के प्रेम जीवन में मिठास बढ़ सकती है और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन सकते हैं। वहीं, कुछ राशि वालों के पुराने मतभेद दोबारा सामने आ सकते हैं, जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ने की आशंका है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज सभी राशियों की लव लाइफ कैसी रहने वाली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों को लाभ होगा। पार्टनर से अपनी बात कहते समय दिल खोलकर बात करें। साथ ही उनकी भावनाओं और विचारों का भी सम्मान करें। आपसी समझ और धैर्य से रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
विवाह के लिए मनचाहा प्रस्ताव आपको मिलेगी। ध्यान रखें कि, किसी भी रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले अपनी भावनाओं को अच्छी तरह समझ लें। जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय सामने वाले को जानने और समझने का समय दें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम या ऑनलाइन माध्यम से नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा कोई दोस्त के साथ भी मित्रता गहरी हो सकती हैं। क्रश के साथ बातचीत के दौरान आपसी समझ बढ़ाने की कोशिश करें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों को पुरानी बातें परेशान कर सकती हैं। हालांकि, पुरानी बातों को लेकर परेशान होने के बजाय वर्तमान पर ध्यान दें। पार्टनर की बातों को समझने से आपसी मतभेद दूर हो सकते हैं। वहीं, कोई नया दोस्त आपको मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। कोई उपहार भी आपको मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
कन्या वालों के लिए दिन नए संदेश लेकर आया है। दोस्ती में आपकी ईमानदारी रिश्ते में भरोसा मजबूत कर सकती है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। वहीं, एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
रिश्ते में संतुलन बनाए रखने के लिए अपनी और पार्टनर की भावनाओं को बराबर महत्व दें। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने के बजाय बातचीत से समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आपके लिए दिन थोड़ा उलझनों भरा रहेगा। दोस्तों या पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है, जिसे समझदारी से सुलझाना बेहतर रहेगा। अगर पिछले कुछ दिनों से आपके रिश्ते में दूरी बनी हुई थी, तो आज खुलकर बातचीत करें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि वालों को मनचाही सफलता मिलेगी। आप साथी के साथ अपनी कामयाबी की पार्टी करेंगे। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए पार्टनर के साथ अपनी भावनाएं साझा करें। किसी पुरानी गलतफहमी को दूर करने का अवसर मिल सकता है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत आगे बढ़ सकती है। रिश्ते में किसी बात को लेकर संदेह हो, तो शक करने के बजाय बातचीत से स्थिति को समझने की कोशिश करें। किसी पुराने परिचित से मुलाकात दोबारा प्रेम की उम्मीद जगा सकती है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि वालों के लिए दिन उलझनों वाला रहेगा। पार्टनर पर भरोसा बनाए रखने और उनकी बात सुनने से आपसी संबंध बेहतर हो सकते हैं। सिंगल लोगों की ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से किसी नए व्यक्ति से बातचीत बढ़ सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि के लोग दूसरों की बातों पर तुरंत भरोसा करने के बजाय पार्टनर से सीधे बात करें। आपसी विश्वास और स्पष्ट बातचीत से रिश्ते में गलतफहमियों को बढ़ने से रोका जा सकता है। जल्दबाजी की बजाय रिश्ते को समय दें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें