फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 10 October: करवा चौथ पर ये राशिवाले पार्टनर से करेंगे दिल की बात, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 10 Oct 2025 07:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: शादीशुदा जातकों के लिए कुछ राशियों में दूरियां और तनाव हो सकता है, जबकि कुछ राशियों में रिश्तों में मिठास और खुशियां बनी रहेंगी। सिंगल जातकों के लिए ज्यादातर धर्म, परिवार और साथी मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 13
10 October Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 10 October in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपका प्यार करने वाला साथी आपके साथ अच्छा समय बिताने की बात करेगा। वह आपकी हर बात की तारीफ करेगा और आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपनी कोई भी बात खुलकर उससे साझा कर सकते हैं। इस समय अपने साथी का खास ख्याल रखें क्योंकि वह भावुक रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपका साथी आपके साथ बाहर घूमने-फिरने की इच्छा जता सकता है। वह आपकी जरूरतों और विचारों को समझने की कोशिश करेगा ताकि आपका रिश्ता मजबूत बने और साथ बिताया गया समय यादगार रहे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपके और आपके साथी के बीच कुछ बातों को लेकर बहस हो सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। बेहतर होगा कि शांतिपूर्वक बैठकर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अपने साथी के साथ बाहर पिकनिक या घूमने जा सकते हैं। मौसम अच्छा रहेगा, लेकिन साथी के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें। कुल मिलाकर दिन सकारात्मक रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप अपने साथी के बारे में कोई बड़ा निर्णय सोच सकते हैं। परिवार की तरफ से कुछ असहजता हो सकती है, जिससे आप उदास महसूस कर सकते हैं। लेकिन आपका साथी आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और उसका प्यार आपके मन को सुकून देगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आप अपने साथी के साथ मिलकर ले सकते हैं। यह आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा और आप दोनों के लिए खुशी का मौका होगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज कुछ छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके और आपके साथी के बीच तनाव हो सकता है। रिश्ते को बनाए रखने के लिए थोड़ा समझदारी दिखाएं और जरूरी नहीं कि हर बात पर विवाद करें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। साथी के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें क्योंकि वे कुछ तनाव में रह सकते हैं। साथ में समय बिताने से आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपका साथी थोड़ा अनमना रह सकता है या उसके मन में नकारात्मक भाव हो सकते हैं। ऐसे में बातचीत बढ़ाएं और साथ में अच्छा वक्त बिताने की कोशिश करें ताकि आप दोनों की समझ बेहतर हो सके।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपका साथी आपके साथ अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा कदम उठाने की सोच सकता है। वह अपनी भावनाएं आपके साथ खुलकर साझा करेगा, जिससे आपका दिन खुशी से भर जाएगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खास है। आपका साथी अपने दिल की सारी बातें आपसे खुलकर कहेगा और आपका रिश्ता नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):  आज आपके साथी के स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। मौसम के बदलाव के कारण उनकी सेहत का ध्यान रखें। थोड़ा तनाव हो सकता है, लेकिन आपके प्यार और साथ से हर मुश्किल आसान होगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें