फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

09 August Ka Love Rashifal: सिंह राशि वालों का प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 08 Aug 2025 04:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्मनिरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
09 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 09 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा चंचल रह सकता है। आप अपने पार्टनर से अधिक अपेक्षाएँ रख सकते हैं, जिससे हल्का तनाव उत्पन्न हो सकता है। संवाद में कठोरता से बचें और भरोसे को प्राथमिकता दें। सिंगल लोग किसी पुराने परिचित के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप अपने रिश्ते में स्थायित्व और सुरक्षा महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ शांत और समझदारी भरी बातचीत आपके रिश्ते को मजबूत बना सकती है। यदि किसी बात से दिल में खटास है, तो प्रेमपूर्वक उसे साझा करें। सिंगल लोगों को किसी सहयोगी या करीबी मित्र से संकेत मिल सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका मन कई भावनाओं से घिरा रहेगा। आज प्रेम में अस्पष्टता और उलझन बनी रह सकती है। कहे बिना कुछ अपेक्षा करना गलतफहमी पैदा कर सकता है। बातों को घुमा‑फिरा कर कहने के बजाय स्पष्ट रूप से अपनी भावना रखें। सिंगल लोगों को नए संवादों में दिलचस्पी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपके मन में प्रेम के प्रति गहराई और संवेदनशीलता अधिक रहेगी। संबंधों में भावनात्मक गहराई बनेगी, लेकिन आपको खुद को थोड़ा संतुलित रखना होगा। किसी पुराने अनुभव को लेकर वर्तमान रिश्ते पर असर न डालें। माफी मांगने या देने का समय उपयुक्त है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए काफी अनुकूल है। आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे और पार्टनर से विशेष स्नेह मिलेगा। यह समय है अपनी भावनाओं को खुले दिल से व्यक्त करने का। सिंगल हैं तो नया रिश्ता शुरू हो सकता है, जो लंबे समय तक चलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम और कर्तव्य के बीच संतुलन बनाना आज की चुनौती हो सकती है। आप अपने काम में व्यस्त रह सकते हैं, जिससे पार्टनर उपेक्षित महसूस कर सकता है। छोटे-छोटे इशारों से प्यार जताएँ। सिंगल लोगों को प्रेम की दिशा में कोई नई शुरुआत मिल सकती है। बशर्ते वे खुले मन से बात करें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप दूसरों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे और आपकी मुस्कान दिल जीत सकती है। अपने रिश्ते को लेकर गंभीर निर्णय लेने का सही समय है। सिंगल लोगों के लिए कोई अप्रत्याशित प्रस्ताव आ सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन भावनाओं में डूबा रह सकता है। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आज कोई पुराना मुद्दा फिर से सामने आ सकता है। गुस्से की जगह संवाद को प्राथमिकता दें। आज खुलकर दिल की बात करें। सिंगल लोग किसी रहस्यमय व्यक्ति की ओर खिंच सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपका दिल रोमांच और नई चीजों को आज़माने के लिए तैयार है। अगर आप रिश्ते में हैं तो कहीं बाहर घूमने या कुछ नया करने का प्लान बन सकता है। आज का दिन रोमांस के साथ-साथ दोस्ती को भी मज़बूत करने का है। सिंगल लोगों को किसी नए व्यक्ति में आकर्षण महसूस हो सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आप व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाएँगे। रिश्ते में स्थिरता लाने के लिए आप कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं  जैसे शादी या सगाई की बात करना। दिल और दिमाग दोनों का संतुलन बनाए रखें। सिंगल लोगों को परिवार के माध्यम से कोई प्रस्ताव मिल सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज भावनाएँ थोड़ी पीछे रह सकती हैं और तर्क आपके प्रेम जीवन में हावी हो सकता है। पार्टनर से मन की बात करने में हिचक हो सकती है। भावना व्यक्त करना कमज़ोरी नहीं है, खुलकर बात करें। सिंगल लोगों को ऑनलाइन या दूर-दराज़ किसी से कनेक्शन बन सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका रोमांटिक पक्ष आज पूरी तरह जागृत रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक गहराई महसूस करेंगे। अपने दिल की बात आज ज़रूर कहें। ये दिन प्रेम की शुरुआत या पुराने रिश्ते को नया मोड़ देने के लिए उपयुक्त है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें