फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: सिंह और धनु राशि वालों को मिल सकता है प्रेम प्रस्ताव, पढ़ें लव राशिफल

Wed, 05 Mar 2025 06:53 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है, इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
5 March Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 05 March 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज जीवनसाथी के लिए किसी पार्टी का आयोजन करेंगे। इस दौरान किसी के बहकावे में आकर साथी से लड़ाई न करें। आप दोनों का एक दूसरे के प्रति भरोसा रिश्ते की पहचान बनेगा। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आप दोनों किसी डिनर पर जाएंगे, यहां साथी के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे। शादी के लिए किसी का प्रेम प्रस्ताव आ सकता है।
 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप किसी काम को लेकर यदि साथी पर डिपेंड थे, तो आज वह पूरा हो सकता है। आप दोनों को आज साथ में समय बिताने के कई अवसर मिलेंग। साथी के प्रयास आपको अच्छा महसूस कराएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): किसी पुरानी बातों के लेकर साथी से विवाद हो सकता है। इस दौरान नौकरी में कार्यरत लोग काम की अधिकता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे। आप क्रश से जरुर अपने मन की बात शेयर करें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आपके जीवन में किसी खास की एंट्री होने के योग है। आपको किसी का प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी डिनर पर जा सकते हैं। आप दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आज आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले है। आपको साथी के साथ समय बिताने के कई अच्छे मौके मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में सक्षम होंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपको भविष्य के लिए प्लानिंग करनी होगी। इस दौरान जीवनसाथी का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। आपकी लव लाइफ में कई समस्याएं भी आ सकती हैं, इसलिए रिश्तों में मजबूती रखें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): साथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। अपने लव पार्टनर से दूर रह रहे लोग आज सोलमेट से मुलाकात कर सकते हैं। आप दोनों एक दूसरे को देखकर भावुक होंगे जिससे रिश्तों में प्रेम और मिठास महसूस होगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अगर आपके जीवन में किसी नए सदस्य की एंट्री हुई है, तो आप साथी के बारे में जानने का प्रयास करें। सोलमेट की पसंद का ख्याल रखने से वह प्रसन्न हो सकती हैं। मन की भावनाओं को व्यक्त करने का आज अवसर मिलेगा। आपका यह रिश्ता धीरे-धीरे और मजबूत होगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने रिश्ते के बारे में घरवालों से चर्चा करेंगे। परिणाम पक्ष में आने की संभावना बनी रहेगी। क्रश से बात होगी और धीरे-धीरे आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताने लगेंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ बहुत दिनों बाद आप बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार के लोग आपके रिश्ते की जमकर तारीफ करें। आपकी जीवनसाथी आपकी ताकत के रूप में सामने आएंगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए साथी की कुछ बातों को नजरअंदाज करना होगा। सिंगल लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। क्रश से चल रही लड़ाई को सुलझाने में सफल होंगे।

Feng Shui Tips: घर की खुशहाली के लिए करें फेंगशुई के ये पांच उपाय, मिलेंगे अच्छे परिणाम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें