फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 3 अक्तूबर: कैसी रहेगी आज आपकी लव लाइफ? जानें मेष से मीन तक का हाल

Fri, 02 Oct 2026 04:03 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

3 अक्तूबर 2026 का लव राशिफल: आज प्रेम और रिश्तों के मामले में ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए खास संकेत दे रही है। जानें मेष से मीन राशि तक किसकी लव लाइफ रहेगी रोमांटिक और किसे रिश्ते में संभलकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
1 of 13
लव राशिफल 3 अक्तूबर - फोटो : अमर उजाला AI
Love Horoscope 03 October 2026: आज का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से सभी राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है। किसी राशि के जातकों की लव लाइफ शानदार रहने वाली है, तो कुछ लोगों को रिश्ते में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं 3 अक्तूबर 2026 को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों की लव लाइफ कैसी रहने वाली है।
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि के लिए दिन आज खास रहेगा, क्योंकि आप साथी को उपहार देंगे। रिलेशनशिप आपका पहले से बेहतर रहेगा और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच प्यार मजबूत होगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आपके विवाह मार्ग की बाधाएं आज समाप्त होंगी और रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। सिंगल जातकों को क्रश की कोई बात थोड़ी परेशान कर सकती है। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कोई उपहार भी आपको मिलेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
मिथुन राशि वालों को वाणी का खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। धन लाभ आपको होगा और पार्टी करने आप जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों के लिए दिन लकी रहेगा। पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको भावनात्मक रूप से संतुष्टि देगा। इसके अलावा कोई बड़ी सफलता आप दोनों को हाथ लगेगी। आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों को बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर आपके किसी फैसले में आपका साथ दे सकता है। वहीं, सिंगल जातकों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर अच्छी दोस्ती में बदल सकती है। धन लाभ आपको होगा और कोई वस्तु आप खरीदेंगे। पार्टनर की बात समझने से आपसी मतभेद दूर हो सकते हैं। धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में भी बदल सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि वालों को धन लाभ होता दिख रहा है। आप साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। दिल की बात सोच-समझकर ही आगे बढ़ाएं और किसी भी फैसले से पहले पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। नए लोगों से आप मिलेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। आप अपने मन की बात कहने में झिझक महसूस कर सकते हैं। रिश्ते में किसी भी फैसले को लेते समय भावनाओं के साथ-साथ व्यावहारिक सोच भी बनाए रखें। अविवाहित लोगों को किसी नए रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
अपनी भावनाएं व्यक्त करते समय जल्दबाजी न करें और सामने वाले की भावनाओं को भी समझें। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने से रिश्ते में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। आज कोई अपना आपसे मिलने भी आ सकता है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
पार्टनर को लेकर मन में किसी तरह की शंका पैदा हो सकती है। ऐसे में बेवजह की शंका से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।छोटी-सी सरप्राइज आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
सिंगल जातकों को कोई खास व्यक्ति साथ समय बिताने के लिए आमंत्रित कर सकता है, जिससे रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। विवाह संबंधी चर्चा आगे बढ़ सकती है। वहीं, बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें।

जितिया व्रत 2026: अपनी राशि अनुसार करें ये सरल उपाय, संतान की लंबी उम्र और सुखी जीवन का मिलेगा आशीर्वाद
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें