Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
Love Horoscope 03 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। रिश्तों को मजबूत करने में मां-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री के योग है। वैवाहिक जीवन को सफल बनाने के लिए प्रयास करते रहें।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि आज आपकी सभी इच्छा पूरी होगी। किसी खास दोस्त का शादी के लिए प्रस्ताव आ सकता है। आप अपनी रोमांटिक भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में सक्षम होंगे। आप क्रश से जरुर अपने मन की बात शेयर करें।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्यार का इजहार करने के लिए आपके भाई आपकी मदद करेंगे। वैवाहिक जीवन का आनंद उठा सकते हैं। अपने रिश्तों की मीठी यादों को संजोकर रखें। दोस्ती में प्यार की नई शुरुआत हो सकती है। आपका गृहस्थ जीवन पहले से बेहतर होगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपकी लॉयल्टी आपकी पहचान है, आप लोगों को अपनी बातों और मुस्कान से इम्प्रेस करेंगे। आपकी बिना लॉजिक की बात क्रश को खुश कर सकती है। सिंगल लोगों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोगों को मुश्किल परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए शुभ है। अगर आपसे कोई नाराज था, तो वह आज मान सकता है। शादीशुदा जातक पार्टनर के साथ शाम के समय किसी डेट पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी खास का प्रपोजल आ सकता है। अगर आपके रिलेशनशिप की अभी शुरुआत हुई है, तो साथी आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। सोलमेट के साथ डिनर या मूवी देखने जाने का प्लान बन सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जीवनसाथी के व्यवहार से परेशान होकर आप उनपर भी चिल्ला सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। अगर अपनी इगो को किनारे रखेंगे तो दांपत्य रिश्ते बेहतर होंगे।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए शुभ है। आप साथी के साथ शाम को किसी डेट या यात्रा पर जाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी या साथी के करीब से उपहार मिल सकता है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवनसाथी से किसी उपहार की प्राप्ति हो सकती है। साथी के प्यार और विश्वास से परेशानियां कम होंगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास के आने से बदलाव आ सकता है। कोई खास आपकी धड़कनों को बढ़ा देगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): लवमेट अपने रिश्ते को थोड़ा वक्त दें, इससे समस्या कम हो सकती है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के जीवन में हल्का तनाव आ सकता है। अगर आप दोनों के रिश्ते में कोई समस्या आ गई थी, तो उसे प्यार और शांति से सुलझाने की कोशिश करें।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): शादीशुदा जातकों को ससुराल पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनको साथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। यदि आप लव मैरिज करना चाहते हैं तो सर्वप्रथम भाई-बहनों से बात करें।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके रोमांटिक रिश्ते के बनने के योग है। अपनी मन की बात कहने का मौका आज आपको अवश्य मिल सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी के आने से प्यार और बढ़ेंगा। अविवाहित जातकों का विवाह फाइनल होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपनी रोमांटिक भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में आप सक्षम होंगे। शादीशुदा कपल का दिन रोमांटिक रहेगा। क्रश के साथ डिनर या मूवी देखने के योग है। आप परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।