Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
Love Horoscope 02 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने प्रियजनों के साथ-साथ अपने प्रेमी से भी खफ़ा रह सकते हैं। कुछ ऐसी बाते आपके मन में घर कर सकती है जिनका कोई सिर-पैर नहीं होगा। आप बेकार की बातों में उलझने से पहले बात की गहराई तक जाने का प्रयास करें और सोचें कि बिना कारण गुस्सा क्यूं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्रेम संबंधों में गतिविधि होते रहना बहुत आवश्यक माना गया है अन्यथा आपके प्रेमी जीवन नीरस लग सकता है। आपकी क्या डिमांड है, इसे आपको समय-समय पर प्रेमी को साफ़ शब्दों में बता देना चाहिए और आपका प्रेमी क्या चाहता है इसका भी पूरा ख्याल आपको रखना चाहिए, तब आप पाएंगे कि प्रेम संबंध कितने अच्छे पनप रहे हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपके हाव भाव से प्रेमी को आप यह जताना चाहेगें कि आप उसकी कितनी परवाह करते हैं लेकिन आपका प्रेमी आपकी हरकतों को नजर अंदाज कर सकता है। यदि आप वाकई में प्रेमी की परवाह करते हैं तब आपको कुछ ऐसा नया करना चाहिए जिससे प्रेमी को इस बात की सच्चाई पर सच में विश्वास हो जाए।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपको आज अपने खास से बात करने का अवसर मिल सकता है और आप उससे कोई वस्तु मांगने की ईच्छा भी जाहिर कर सकते हैं। उपहार लेना देना गलत नही है लेकिन कोई गलत मांग न रखें।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):प्रेम संबंधों को लेकर कोई ऐसी बात जो आपको असामान्य लग सकती है और उसे लेकर आप बेचैनी का अनुभव कर सकते है, ऐसा होने की संभावना बनती है। इसका कारण बोरियत भरा प्रेमी जीवन भी हो सकता है जिसमें आप कुछ नयापन की उम्मीद अपने प्रेमी से कर सकते हैं। अपने अहं को किनारे करते हुए आप भी इसकी पहल कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन खर्चों से भरा साबित हो सकता है। प्रेमी को लेकर आपके अनावश्यक व्यय हो सकते है जिन्हें आप चाहकर भी टाल नहीं सकते हैं। दिन को आपके मनोनुकूल नहीं कहा जा सकता है। मन में खिन्नता भी बनी रह सकती है। दिन को बेहतर बनाने के लिए आप प्रेमी के साथ गणेश जी के दर्शन करें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):प्रेमी जीवन में भी आप एक लीक पर चलने जैसा काम कर रहे हैं। कुछ हटकर करने का भी सोचें या फ़िर अपने आसपास के लोगों को देखें और उनसे सीखें कि वह कैसे एंजोय कर रहे हैं। यदि आप कुछ समय अपने खास मित्रों के साथ बिताना चाहते हैं तो बेशक बिता लें इससे आपकी दिनचर्या में नयापन भी आएगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपकी एक मुस्कान पर आपका प्रेमी आप पर फिदा हो सकता है। अपनी मोहक अदाओं से आप प्रेमी को अपने प्रेम पाश में बांधे रख सकते हैं जब तक आप चाहें। आपका प्रेमी भी आपको अपने से अलग देखना नहीं चाहेगा और आपका प्रेम चरम सीमा तक पहुंच सकता है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप दोनों के भीतर की ऊर्जा का स्तर एक समान बना रह सकता है। आप दोनों परस्पर एक-दूसरे को अपनी जरुरत महसूस करा सकते हैं। एक व्यक्ति दूसरे के लिए कितनी अहमियत रखता है इसका अहसास आप दोनों को होगा। इससे आप एक बार फिर से कई वादे एक-दूसरे के साथ कर सकते हैं।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन बहुत बढिया नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आज किसी मामूली सी बात को लेकर आप दोनो के मध्य तनाव की स्थिति उभर सकती है। यदि आप चाहे तो इस स्थिति से बचा जा सकता है। इतना बडा मुद्दा बनाने की बजाय एक व्यक्ति चुप रहता है तो बात ज्यादा आगे बिगडे़गी नहीं।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपको ज्यादा बात करने की आदत नहीं है। बोलने की बजाय आप प्रेमी की बातों को सुनना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन अभी तक आप दोनों एक-दूसरे के बारे में काफी कुछ जान चुके हैं इसलिए एक बार फिर से अजनबी बनकर नए सिरे से लव लाईफ का आरंभ करें ताकि इसमें कुछ रंगत आ सके।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप बहुत दिन से किसी को मन ही मन में चाह रहे हैं लेकिन कहने की हिम्मत नहीं रखते तब आप आज अपने दिल की धडकनों को रोकते हुए मन की बात कह सकते हैं। आप शर्मीले स्वभाव के व्यक्ति हैं लेकिन बात करने की हिम्मत तो आपको जुटानी ही पडे़गी। यदि प्रत्यक्ष रुप से मन की बात नहीं कह सकते हैं तब मैसेज के द्वारा कह दें।