फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 01 June: वृषभ और सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा, लेकिन मतभेद से बचें

Mon, 01 Jun 2026 01:45 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है।
विज्ञापन
1 of 13
01 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
01 June Love Rahsifal: कल प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिए ग्रहों की स्थिति काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। चंद्रमा के धनु राशि में गोचर से रिश्तों में खुलापन और सकारात्मक संवाद बढ़ेगा, वहीं शुक्र का प्रभाव प्रेम जीवन में रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करेगा। जो लोग अपने रिश्तों में चल रही गलतफहमियों को दूर करना चाहते हैं, उन्हें अनुकूल अवसर मिल सकता है। हालांकि कुछ राशियों को भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचना होगा। कुल मिलाकर प्रेम, विश्वास और आपसी समझ के सहारे रिश्तों को नई दिशा देने का यह अच्छा समय साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का लव राशिफल।
Jupiter Transit: 2 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-निवेश से लेकर बिजनेस तक में होगा जबरदस्त लाभ
Ketu Nakshatra Gochar 2026: केतु ने किया मघा नक्षत्र में प्रवेश, 30 जून तक ये राशियां रहें अलर्ट
विज्ञापन

2 of 13
01 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आप अपने साथी के साथ खरीदारी या घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। भविष्य को लेकर दोनों के बीच गंभीर चर्चा होने के संकेत हैं। सिंगल जातक अपने व्यक्तित्व और स्टाइल में बदलाव कर किसी खास को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

3 of 13
01 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। विवाहित लोगों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते में गर्मजोशी बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह से जुड़ी सकारात्मक खबर मिल सकती है।

4 of 13
01 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
पार्टनर का रोमांटिक अंदाज आपका दिन खास बना सकता है। शादीशुदा लोग साथी के साथ कहीं घूमने जाकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति के संदेश या मुलाकात का इंतजार कर सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 13
01 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनके लिए आपको खुद को तैयार रखना होगा। सिंगल जातक अपने पसंदीदा व्यक्ति के बारे में ज्यादा सोचते नजर आएंगे।

विज्ञापन

6 of 13
01 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
किसी बाहरी व्यक्ति की बातों के कारण रिश्ते में गलतफहमी पैदा हो सकती है। प्रेमी युगल साथ में समय बिताने की योजना बना सकते हैं। अविवाहित लोग पुराने प्रेम संबंधों की यादों में खोए रह सकते हैं।

विज्ञापन

7 of 13
01 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope
आज प्रेम संबंधों को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। विवाहित या प्रेम संबंध में रहने वाले लोग साथी के साथ खास समय बिताएंगे। सिंगल जातकों को अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए सकारात्मक गतिविधियों में समय लगाना चाहिए।

8 of 13
01 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। विवाहित लोगों को साथी के साथ शांत और सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। सिंगल लोगों को अपने पसंदीदा व्यक्ति से मिलने की इच्छा बनी रह सकती है।

9 of 13
01 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
पार्टनर की किसी बात से मन थोड़ा खिन्न हो सकता है, लेकिन बातचीत से स्थिति सुधर जाएगी। शादीशुदा लोग रिश्ते में नई ताजगी लाने का प्रयास करेंगे। सिंगल जातकों के मन में प्रेम और रोमांस की भावनाएं प्रबल रहेंगी।

10 of 13
01 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचने की जरूरत है, अन्यथा विवाद हो सकता है। विवाहित लोगों को परिवार से जुड़ी कोई सुखद खबर मिल सकती है। सिंगल लोग अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर खुश रहेंगे।

11 of 13
01 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज आपका आकर्षण और व्यवहार साथी को प्रभावित करेगा। शादीशुदा लोग जीवनसाथी की भावनाओं को समझने और उनका सम्मान करने का प्रयास करेंगे। सिंगल जातकों को प्रेम प्रस्ताव में सफलता मिलने के संकेत हैं।

12 of 13
01 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
साथी के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा। दिल की बातें साझा करने से रिश्ते और मजबूत होंगे। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी आकर्षक और दिलचस्प व्यक्ति से हो सकती है।

विज्ञापन

13 of 13
01 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ यादगार पल बिताएंगे। रिश्तों में मधुरता और रोमांस बना रहेगा। सिंगल जातक अपने से अधिक परिपक्व या अनुभवी व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें