फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal Today: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 27 Mar 2023 07:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
27 March ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जिंदगी की बोरियत दूर करने और यौन सुख पाने के लिए अभी कोई विशेष योजना बनाएं। अपने काम से ब्रेक ले कर अपने जानू के साथ समय बिताएं और इन यादगार पलों को समेट लें। 

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):किसी करीबी की लाइलाज बीमारी आपको झटका दे सकती है। आज आपके दोस्त आपकी प्राथमिकता हैं। आप अपने दोस्तों के आभारी हैं क्योंकि वो जीवन में हर मोड़ पर आपका साथ देते हैं और आपकी सराहना करते हैं। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अब आप अपने अंदर की ताकत और प्यार को पहचान चुके हैं जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। अपने स्वीटहार्ट को जैसे भी हो खुश रखें इससे आप भी सुखद महसूस करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रोमांस में आई समस्याएं आपके रिश्ते में दूरियां ला सकती हैं। गलतफहमियां होना बहुत ही सामान्य है, बस उन्हें जल्दी दूर कर लें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): रोमांटिक संबंधों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, लेकिन याद रखें कि मुहब्बत में रोमांच बनाये रखने के लिए कोशिश एक तरफा नहीं दोनों तरफ से होनी चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कोई शुभचिंतक आपका मार्गदर्शन कर सकता है। आज आपको अपने प्यार की मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। इसमें अच्छी बात यह है कि आपको सहायक और प्रोत्साहित करने वाला साथी मिला है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपका जीवनसाथी आपके जीवन का वो गहना जो सफलता के साथ साथ परेशानियों में भी आपका सहयोगी है। उसके लिए कुछ स्पेशल करना न भूलें या साथ में अकेले कहीं घूम कर आएं। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दुर्घटनाओं या हानि से बचने के लिए सावधान रहें। आपका ज्ञान और बुद्धि आपको जीवन में सही दिशा दिखाएगी। प्यार या विवाह के बंधनों में बंधने की भी पूरी संभावना है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आमतौर पर आप जीवन को खुल का जीते है लेकिन फ़िलहाल आज आप कुछ थकन महसूस कर सकते है। अपने पार्टनर के साथ कुछ आरामदेह समय बिताना आपको दुनिया का हर गम भुला देगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने अनुभवों से जीवन के खास निर्णय लेने का समय आ चुका है। आपका चार्म आज आपको अपनी मुहब्बत से मिला सकता है या कोई नजदीक दोस्त आपको प्रभावित करने की कोशिश करेगा।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): परिवारिक संघर्ष को सुलझाने में भी समय व्यतीत हो सकता है। समान विचारों वाले लोगों से बातचीत करें और अवसरों का लाभ उठाएं। रोमांस और मोहब्बत भी आज आप पर मेहरबान है। 
 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मेहनत से आप अपने जीवन में रंग भर सकते हैं और इन आनंददायी पलों का पूरे दिल से स्वागत करें। अभी आप अपने आपको श्रेष्ठ और सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं क्योंकि जिसे आप सबसे अधिक प्यार करते हैं वो आपके साथ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें