फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 July Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 08 Jul 2023 07:30 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज रिश्तों के लिहाज से दिन अच्छे तरीके से बीतेगा। दिल के मुद्दों को लेकर आप पूरी तरह से बेफिक्र हैं। किसी खास का प्यार पाकर आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप प्यार को पाकर बहुत खुश होंगे।  रिश्तों को गहराई से समझने के लिए आज कुछ देर के लिए आपका मन बैचैन रहेगा। प्रेम संबंध में कोई समस्या है तो साथ में बैठकर बातचीत करें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  प्रेमियों के लिए दिन अच्छे से बीतेगा। एक दूसरों को कुछ अच्छा सा उपहार देंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताना और अपने भविष्य के निर्णय लेने से सुखद आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  कामकाज के तनाव को कम कर आज अपने प्रेमी संग कहीं घूमने जा सकते हैं। आज का दिन खुशियों और स्नेह से भरा है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों में आप दोनों बहस में पड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में दूरी है तो आज मतभेदों को दूर करने का बेहतरीन समय है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज जीवनसाथी का खास ध्यान रखने का समय है। प्रियजनों की सलाह पर ध्यान दें क्योंकि आपको इसकी सख्त ज़रूरत है। जीवन के हर एक पल का आनंद लेने का समय आ गया है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जब आप अपनी अंतरात्मा की सुनना सीखेंगे तब जीवन में सही निर्णय ले पाएंगे खास कर जब यह रिश्तों से जुड़े हो।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज किसी बात को लेकर आपस में गिले शिकवे हो सकते हैं। प्यार में मिले धोखे से आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): मेल-मिलाप के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन धन को लेकर सतर्क रहें और सोचसमझ कर खर्च करें। आप इस बात को पूरी तरह से मानते है कि जीवन प्यार से भरा और ज्ञान द्वारा निर्देशित होना चाहिए। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपके अपने प्रेमी की चाहत ,विश्वास और रिश्ते में डूबे रहने वाले हैं। जीवन की बाधाओं को दूर करने में आपने साथी का प्यार आपके काम आएगा। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  अपने पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यातीत करेंगे। भविष्य की योजनाओं को साथ बनाएं और विश्वास रखिए जीत आपकी होगी।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने रोमांटिक रिश्ते को मजबूत करने के लिए साथी की भाावनाओं की कद्र करेंगे। प्रेमी जीवन जीने वाले लोगों के लिए दिन अच्छे से बीतेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें