फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 07 Jul 2024 07:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  आज के दिन आपके प्रेम जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। साथी संग अच्छा समय व्यातीत करेंगे। किसी खास से बातचीत से आपके दिल में लडडू फूटेंगे और कुछ रोमांटिक पल मिलने की भी संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  अपने प्यार के रिश्तों को मजबूत करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करना होगा। क्योंकि आज आपका दिन थोड़ा उलझनों से भरा रहने वाला होगा। अपनी भावनाओं को थोड़ा संतुलित रखें। अगर किसी को प्रोपोज़ करने की सोच रहे है तो देर न करें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन आम दिनों के मुकाबले बहुत ही बेहतर रहने वाला होगा। दिल की बातों को अपने पार्टनर संग बांटने में कामयाब होंगे। अपने व्यक्तित्व और बनावट में बदलाव करके आप उसका दिल जीत सकते हैं जिसके लिए आप पागल हैं। साथी के परिवार की तरफ से कुछ परेशानियां आ सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन लव लाइफ के लिए थोड़ी परेशानियों से भरा रह सकता है। ऐसे में आपको धैर्य के साथ कोई भी निर्णय लेना होगा। अपने पार्टनर से सब कुछ शेयर करने का और वो आपने लिए एक अच्छे सलाहकार के साथ साथ प्रेरणा का स्रोत भी साबित होगा। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आज आपको प्रेम में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखना होगा। दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी। कुछ समय अपने खुद के लिए भी निकालें। इस समय आप तन्हाई और अकेलेपन का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन बहुत सुखद भरा रहने वाला हो सकता है। लव लाइफ के लिए भावी योजनाएं कारगर साबित होंगी। आपका रिश्ते एक मुकाम पर पहुंच सकता है। आज आप अपने मित्रों से सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। दूसरों पर निर्भर न रहें अपने आप व अपने जीवनसाथी पर भरोसा रखें। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में खुशियां और प्यार बढे़गा। अपने साथी के साथ रोमांटिक और मधुरता बनी रहेगी। भाग्य आपके साथ है और सफलता की तरफ इशारा कर रहा है। आप दोनों एक दूसरे के लिए पूरी तरह से समर्पित है और आपका रिश्ता जीवन भर का है। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप आज प्रेम जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। कुछ फैसले समय के मुताबिक ले लेना बहुत ही अच्छा रहता है। आपके सकारात्मक रवैए की वजह से आज आपको सहयोगियों और वरिष्ठों का पूरा समर्थन मिलेगा। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम संबंधों में आज आपको सावधान और सतर्क रहने की जरूरत होगी। आपको अपने गुस्से को काबू में रखना होगा। आप अपनी सफलता का जश्न अपने हमसफ़र के साथ मनाएंगे और कुछ ऐसा वक्त उनके साथ बिताएंगे। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके प्रेम जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। दिन साथी संग व्यातीत करने का अवसर मिलेगा। प्रेम के रिश्तों में पहले के मुकाबले मजबूती आएगी। मोहब्बत के लिए आज का दिन बेहतरीन नहीं है। कुछ नया करें ताकि माहौल रोमांटिक हो सके। प्रेम संबंधों में नयी शुरुआत की संभावना है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए प्यार के मामले में एक दिलचस्प और खुशनुमा रहेगा। साथ संग आपको खुशी और आनंद का एहसास होगा। आप अपने प्रेमी को खुश रखने का भरपूर कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेमी जातकों को आज के दिन प्रेम प्रसंग में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें