Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय का मूड देख कर बात करने से अच्छा महसूस होगा और आपके प्रिय प्यार भरी बातों से आपको खुशी देंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दिन में आज आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। अचानक से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी।प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कोई समस्या है तो वह भी साथ मिल बैठकर दूर हो जाएगी।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी के मन की कोई बात पूरी करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके लिए दिन शानदार रहने वाला होगा।प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय की खुशी पाने के लिए आप कोई बढ़िया सा गिफ्ट दे सकते हैं। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सुख और सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जीवनसाथी अपने परिवार वालों को लेकर कोई ऐसी टिप्पणी करेगा जो आप को नागवार गुजरेगी और इससे आपके बीच तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन चुनौतीपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में खुशनुमा पल आएंगे। आपका प्रिय आपका साथ देगा और एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दिन का ज्यादा समय भागदौड़ से भरा रहने वाला होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आपके काम में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन खुशनुमा रहने वाला होगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।शादीशुदा जातकों को संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव कम होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव बना रहेगा लेकिन आप कोई ना कोई हल निकाल लेंगे। प्रेम जीवन में सुख मिलेगा। आज आपको किसी बाहर के काम काज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके प्रिय की सेहत बिगड़ सकती है और उनके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में समरसता रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहने वाला होगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आपके जीवनसाथी की सेहत कमजोर रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। प्रेम पूर्वक संतान से व्यवहार करेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।