Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के लिए आज उनका वैवाहिक जीवन कुछ परेशानियों से भरा रहने वाला होगा लेकिन वहीं प्रेमी जातकों को आज साथी संग दिन बहुत ही रोमांस से भरपूर रहेगा। अपने साथी की तरफ से आपको कोई अच्छा उपहार मिल सकता है। आपका साथी आपको बहुत ज्यादा प्यार करता है जिससे वह आपको अपनी जिंदगी के करीब रखना चाहता है। दापंत्य जीवन में किसी घरेलू मुद्दे को लेकर जीवनसाथी से बहस हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन में आज खुशियों के पल मिलेंगे। प्रेम जीवन में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। प्रेमी एक दूसरे की भावनाओं को अच्छे से समझेंगे। इसके अलावा जो जातक अपने साथी को आज प्यार का इजहार करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए समय बहुत अच्छा है। प्रेम की इच्छाएं पूरी होंगी। आपको अपने साथी के करीब आने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपका दांपत्य जीवन मिलाजुला रहने वाला होगा। संतान की तरफ से कुछ छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के जातकों को दांपत्य जीवन में खुशियों का पल मिलेंगे। धन संबंधी कोई बड़ा काम होने से वैवाहिक जीवन में प्यार पहले के मुकाबले बढ़ जाएगा। जो लोग सिंगल है उनको अपने प्यार का इजहार करने के मौका मिलेगा। साथी संग महत्वपूर्ण पल व्यातीत करने का अच्छा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि के जातकों के लिए आज प्यार के मामले में दिन बहुत ही बेहतर रहेगा। आपको अपने साथी का अच्छा साथ मिलेगा। किसी योजना पर आप दोनों चर्चा को आगे बढ़ाएंगे। आपको अपने जीवन साथी को खुश रखने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। आज का दिन लव लाइफ के लिए खास दिन साबित हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि के लोगों के लिए लव लाइफ आज के दिन उथल-पुथल से भरा रहने वाला होगा। आपको साथी की तरफ से प्यार के अच्छे अनुभव नहीं मिलेगे। साथी आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है जिसे आपको मानने की भरसक कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि के प्रेमी जातकों को आज रोमांस करने के लिए भरपूर मौके मिलेंगे। साथी के साथ कुछ अच्छे पल व्यातीत कर सकते हैं। आप शाम को किसी रोमांटिक जगह पर लेकर डिनर कर सकते हैं जहां आप अपने मन की बात को अच्छे तरीके से शेयर करने में कामयाब होंगे। भविष्य की योजनाओं पर दोनों की सहमति रहेगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद ही खुशियों से भरा रहने वाला होगा। साथी की तरफ से आपको भरपूर प्यार मिलेगा। साथी आपकी सभी तरह की भावनाओं का विशेष ध्याल रहेगा। लव लाइफ में खुशियों के पल आपको मिलेंगे। दोनों के बीच रिश्ता अच्छा गहरा होगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज वैवाहिक जीवन सुख-समृद्धि लेकर आएगा। प्यार और रोमांस के मामले में आज दिन खुशनुमा रहेगा। आपको अपने साथी तरफ से भरपूर प्यार और समर्पण मिलेगा। प्रेमी संग शाम के समय रोमांस का मजा ले सकते हैं। दोनों के बीच प्रेम के रिश्तों में गहराई और समझदारी दोनों ही बढ़ेगी
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज प्रेम के मामले में दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा। साथी के बीच किसी मुद्दे को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपके लव लाइफ में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती है। आप दोनों को खुलकर बातचीत करना होगा तभी रिश्तों में गहराई का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जीवन साथी संग प्यार पहले के मुकाबले और मजबूत होगा।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि के प्रेमी जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा रहने वाला होगा। आपके दोनों के जीवन में कुछ नया और रोमांटिक घटना घट सकती है। पार्टनर संग कुछ ज्यादा समय बीतेगा। रिश्तों के लिहाज से आज का दिन अच्छा साबित होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्यार से भरपूर रहेगा। पार्टनर संग सुखद और रोमांटिक पल व्यातीत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। आप एक दूसरे की भावनाओं का पहले के मुकाबले बेहतर ढ़ंग से समझने में कामयाब रहेंगे।