फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 31 Jul 2024 07:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
31 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्यार में मिले धोखे से आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। सब कुछ भुला कर एक नयी शुरुआत के बारे में सोचें, आपके सपने अवश्य पूरे होंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज का दिन आपके लिए आशा, उत्साह और अवसरों को ले कर आया है। अपने साथी के साथ अपने विचारों को बांटे ताकि गलतफहमियों को दूर किया जा सके। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके जीवन का यह चरण समृद्धि, सफलता और सहानुभूति से भरा हुआ है। परिवार के साथ मेलजोल और साथ मिलकर भोजन करना आपको स्वर्ग सा अहसास कराएगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्रेम संबंधों में दूरी है तो आज मतभेदों को दूर करने का बेहतरीन समय है। मुस्कुरा कर प्यार के दो बोल आपकी हर तकलीफ दूर करेंगे। सहयोगी या आपके पडोसी आपकी हर संभव मदद करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने समवन स्पेशल के नजदीक रहने की अभिलाषा में आज आप एक लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है। इन सब में अपनी प्राथमिकताओं को भी याद रखें। आज की मुलाकात आपको जीवन भर याद रहने वाली है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप किसी खास से मिल सकते हैं क्योंकि लक पूरी तरफ से आपके पक्ष में है। इस समय कोई भी आपके आकर्षण से बच नहीं पायेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके प्यार से प्रभावित होकर आपका पार्टनर आपको पूरी तरह से सुरक्षित और प्यार महसूस कराएगा। आपके लिए यह समय सबसे बढ़िया हैं। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप खुद पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अब आप नए कार्यों को शुरू करना चाहते हैं लेकिन अभी समय उचित नहीं हैं इसलिए इन कार्यों को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके अपने साथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते  हैं लेकिन आप सब कुछ संभाल लेंगे। अपने व्यक्तित्व को बदलें, इससे आपका पार्टनर आपकी ओर अधिक आकर्षित होगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपके लिए खुशियों भरा दिन है जहाँ आपके नए दोस्त बनेंगे और आपके प्रतिद्वंदी भी आपकी सहायता करेंगे। आपका पार्टनर और सब दोस्त आपकी मदद के लिए बिलकुल तैयार है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित है। आप अपने साथी की अपने प्रति भावनाओं को अच्छे से समझते है और उसका पूरा सम्मान भी करते है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने पार्टनर को खास महसूस कराने में कोई कसर न छोड़े, इसके लिए आप उसके लिए डिनर तैयार कर सकते है या कोई रोमांटिक फिल्म भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें