लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): कोई ज़रूरी निर्णय लेने के लिए यह समय उचित है। अगर आप सिंगल हैं तो अभी कुछ समय इंतज़ार करें। अपने जीवन साथी के सुझावों पर हमेशा ध्यान दें, इससे आपको मंजिल जल्द ही मिल जाएगी।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):पति और पत्नी के लिए आज का दिन प्रसन्नता भरा है। आपके विरोधी भी आपके दोस्त बन जायेंगे। आपको अगर कोई सलाह या लेक्चर देता है तो इसका मतलब है कि वो आपसे प्यार करता है अन्यथा आजकल किसी के भी पास दूसरे के लिए समय नहीं है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):अपनी थकान को कम करने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ सुनहरे पल गुजारेंगे। कुछ चॉकलेट और फूल ले जाना न भूलें इससे आपका जीवन महक उठेगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आज अनावश्यक विवादों या गतिविधियों से बचें। काम में बढ़ती प्रतियोगिता या बाधा परेशान कर सकती है लेकिन आप खुद को संभालने में सक्षम हैं। अपने प्रियतम को अच्छा महसूस कराएं और इसके लिए उसकी पसंदीदा डिश बनाना एक अच्छा उपाय है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपकी यह मेहनत रंग लाएगी। मूड के बदलाव के बाद भी चाहत में आपकी बेहतरीन उत्पादकता और आउटपुट आपको विशेष परिणामों से नवाजने वाली है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आज आप सबके आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। अपने पार्टनर के साथ का आनंद लें। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को अपने दिल में संजों कर रखें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): घरेलू कामों में आपका ध्यान अधिक होगा लेकिन इस दौरान अपने पार्टनर को भी याद रखें। उसके लिए खाना बनाएं या कोई रोमांटिक गाना गाएं। आपका हर स्वप्न पूरा होगा बस थोड़ी मेहनत करें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आज आपको ऐसा लग सकता है कि आपके जीवन में प्यार की कमी है जिसके कारण आप अकेला महसूस कर सकते है। हमेशा अपने दिल कि सुने और ऐसे ही जीवन में आगे बढ़ें। अपने दिल की भावनाओं को अपने पार्टनर के साथ ज़रूर बांटे और उसे समझें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): दिल की बातें दिल ही जाने और जाने न कोई, लेकिन आपके मामले में ऐसा नहीं हैं क्योंकि आप अपने दिल की हर बात अपने साथी से शेयर करते हैं। आप दोनों को केमिस्ट्री परफेक्ट है और यही कारण है कि लोग आपकी मिसाल देते हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आप किसी खास व्यक्ति की तरफ आकर्षित होंगे या यह भी हो सकता है कि कोई आपकी ओर खींचा चला आये। समाजिक कार्यों में भी आप व्यस्त रह सकते हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):आपका प्यार आपकी आपके पार्टनर के साथ अंतरंगता बढ़ाएंगे। संबंधों में गलतफहमी होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन सोच समझ कर उसे दूर करना समझदारी है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके प्रेम में एक नयापन है और आप दोनों अपने रिश्तों को नया रुख देंगे। आप स्वयं अपने रिश्तों को विकसित कर सकते है इसलिए दूसरों पर विश्वास न करें।