फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 30 Nov 2024 07:20 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

आचार्य मानस शर्मा से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 30 नवंबर का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
30 November Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि कोई समस्या लंबे समय से चली आ रही थी, तो वह दूर होगी। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपने यदि किसी से कोई कर्जा लिया था, तो वह भी काफी हद तक पूरा होगा। किसी अजनबी पर आप भरोसा न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपकी यदि कोई संपत्ति संबंधित डील अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मुश्किलों भरा रहने वाला है। काम को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको किसी प्रकार की कोई एलर्जी या इन्फेक्शन था, तो वह लापरवाही से बढ़ सकता है। घर परिवार में भी आपसे लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे, जिसमें आप दोनों पक्षों की सुनकर कोई बात कहें। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। पार्टनरशिप में की गई डील आपको थोड़ी समस्या दे सकती है। आपको अपने पार्टनर पर भरोसा करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ थोड़ा अधिक रहेगा। नौकरी बदलने का यदि आप प्रयास कर रहे थे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको परेशान कर सकता है। आपको अपने पिताजी से किसी काम को लेकर सलाह मश्वरा करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने दिनचर्या को बेहतर रखें। आप कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी पूरा ध्यान देंगे। नौकरी में आप अपने बॉस से किसी बात को लेकर उलझ सकते हैं। आपको अपनी जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। धार्मिक गतिविधियों पर भी आपका पूरा ध्यान रहेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने मन में चल रही उलझनों को दूर करना होगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कला व कौशल से काम करके अधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आपके कुछ नए विरोधी हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप किसी कानूनी मामले को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। भविष्य को लेकर आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में आपको अपनी निर्णय क्षमता पर भरोसा रखना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करना होगा।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। योग्यता अनुसार काम मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके आसपास में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें पूरा ध्यान दें। भविष्य को लेकर आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। नौकरी वाले लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको काम को लेकर थकान अधिक रहेगी।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर बुद्धि व विवेक से काम लेना होगा। यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आप अपने घर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देंगे। जीवनसाथी से भी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आप किसी निर्णय को जल्दबाजी में लेकर समस्या में आ सकते हैं। यदि आपने काम के साथ-साथ आराम के लिए समय नहीं निकला, तो आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा। आपको अपनी पुरानी गलतियों से कुछ सीख लेने की आवश्यकता है और आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। आप धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढकर हिस्सा लेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगी। आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी शुरू हो सकता है।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर यदि टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी और आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। जो आपके लिए अच्छी रहेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनके लिए समय शुभ है। आपको अपनी मेहनत का कार्यक्षेत्र में पूरा फल मिलेगा।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी पर भरोसा बहुत ही सोच समझकर करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। संतान के करियर को लेकर आप परेशान रहेंगे। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा, नहीं तो उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपने यदि बिजनेस में बिना सोचे समझे इन्वेस्टमेंट किया, तो उससे आपको नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आपको अपनी योग्यता अनुसार काम मिलने से कला क्षेत्र में खुशियां मिलेगी। आपको अपनी संतान की तरक्की के लिए कुछ नई प्लानिंग करनी होगी। यदि आपके मन में किसी बात को लेकर कोई उलझन चल रही है, तो उसे दूर करने के लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। आपका बिजनेस पहले से तरक्की करेगा। आपको किसी सहयोगी से काम को लेकर सलाह लेनी होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें