फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 30 Nov: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 30 Nov 2022 12:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
30 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): इस समय आप प्रेम के रंग में पूरी तरह से रंगे हुए हैं और यह महसूस कर रहे हैं कि कोई अलौकिक शक्ति इस रंग को और भी गहरा बना रही है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए उत्साहित हैं। आज आप लोगों से बातचीत करेंगे, उनसे अपने विचारों को बाँटेंगे और लोगों के भले के लिए काम करेंगे। अपने मन में छुपी हर बात को अपने साथी से बांटें और आपकी जिंदगी में उसे उसकी अहमियत के बारे में बताएं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): यह समय है अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने और मनोरंजन का। आपकी सकारात्मकता और रचनात्मकता के लोग कायल हैं और जल्द ही आपको कोई ऐसा मिलने वाला है जो आपके जीवन का महत्वपूर्ण भाग बन जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रोमांस के सपने आपको दिव्य लोक में ले जायेंगे। आज का दिन आपके लिए सबसे शुभ दिन है क्योंकि आज आपके दरवाज़े पर कई बढ़िया मौके दस्तक देंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपकी लाइफ आपको अपने पार्टनर के साथ कई यादगार पल प्रदान कर रही है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दुनिया में कई लोग हैं जो आपका बुरा चाहते है लेकिन चिंता न करें आपका जीवनसाथी हमेशा आपके साथ है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): साथी के साथ वाक, चैट, छोटी छोटी शरारतें या चुलबुली बातों से जीवन में मिठास आएगी। आज का दिन भावुकता लेकर आया है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):स्वयं और अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें, दोनों के बीच में बिना मतलब का अहंकार नहीं आना चाहिए।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने साथी से कोई भी चीज़ छुपाना भविष्य में आपके लिए ही खतरनाक हो सकता है। शादी के योग्य युवाओं को अपने जीवन में शादी की बहार के लिए कुछ और इंतज़ार करना पड़ेगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रियतम से किये वादों को पूरा करने का समय आ चुका है क्योंकि अधूरे वादे अधूरे रिश्ते के समान हैं। अपने शौक पूरा करने और आराम के लिए आज का दिन परफेक्ट है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जिन्हे साथी की तलाश है वो निराश हो सकते है। सब्र रखें, क्योंकि शीघ्र ही आपके जीवन में प्यार के आगमन के संकेत हैं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने दिल और मूड दोनों को संभाल कर रखें क्योंकि आज आपकी लवस्टोरी पूरी होने वाली है। भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचें । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें