फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 30 Mar 2024 07:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
30 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। कोशिश कीजिए, सारी बाधायें दूर हो जाएंगी। आज डेट भी फाइनल हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। यदि आप अकेले हैं तो बाहर निकल कर लोगों से मिले। यह सोचें कि आप अपनी प्रेम भावनाओं को किस तरह अपने प्रेमी से व्यक्त कर सकते हैं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप किसी के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित करने से पूर्व भली-प्रकार सोच-विचार कर लें। विवाह होने पर आपको अपने साथी की भावनाओं और इच्छाओं पर खरा उतरना होगा, इसलिए यह महत्वपूर्ण निर्णय भली प्रकार सोच कर ही ले।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  अपने प्रेमी को कार्ड आदि लिखकर भेजने के लिए आप इस कार्य  के लिए प्रशंसा पायेंगे। आज आपके पास यह सोचने का समय है कि यह संबंध आपके लिए कितना सुखद व आनन्ददायक रहा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आज आप खुले दिल से अपने पार्टनर से मन की बात कह सकेंगे। खुलापन और ईमानदारी रिश्ते की जान होती है। पर वैसे शब्द हमेशा नहीं आते। आज आप अपनी शानदार स्थिति से सन्तुष्ट होंगे और आप दोनों का रिश्ता गहरा होगा। बातचीत सुनहरा परिवर्तन लाएगी।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आप को किसी अनपेक्षित व्यक्ति से डेटिंग का प्रस्ताव मिल सकता है, जो आपको हैरानी में डाल सकता है। जरूर जाएं और आनंद करें। अपने डांस के जूते पहन कर जाएं, क्योंकि आज आपका दिन खुशियों और मस्ती से भरा हुआ होगा। आनंद करें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपका दिन जोश भरा हो सकता है। कोई जो आपके लिए खास है, आपके और करीब आ सकता है व आपका संबंध ज्यादा गंभीर हो सकता है। यह आपको खुशी के लम्हे देगा, क्योंकि आप प्यार में होंगे। आपके हित में होगा कि आप किसी भी हालत में असुरक्षा की भावना को अपने संबंध में पनपने ना दें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप ऐसे दोस्त से मिल सकते हैं जिसके लिए आप लम्बे समय से खोज में थे। आपका परिचय इसके साथ चूंकि थोड़े समय का है, इसलिए तुरन्त निर्णय ना लें। फिर भी इससे परिचय बढ़ाने के लिए कुछ समय बिताएं। आप पाएंगे कि यह व्यक्ति आप के लिए उपयुक्त पार्टनर साबित हो सकता है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन एक यादगार दिन साबित हो सकता है, जिसमें आपने अपने साथी के साथ एक अच्छा लंबा समय व्यतीत किया हो, यह मौका ना केवल रोमांटिक यादगारों को समेटने का साबित होगा वरन आपसी रिश्तों, प्यार एवं एक दूसरे को और अच्छी तरह समझने का भी होगा। अर्थात आज का दिन आपके लिए वह मौका लेकर आएगा, जिसमें कि आप अपने साथी से अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत कर सकें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है, जिसके साथ आप पूरी जिन्दगी बिता सकते हैं। आप कुछ आगे बढ़ेंगे, पर अन्ततः आपको लगेगा कि आप उसकी तरफ खिंचे जा रहा हैं। संभल कर चलें। वैसे आपका ध्यान उसके आन्तरिक गुणों पर टिका हुआ है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्यार की दुनिया में आज आप संभल के आगे बढ़ें, क्योंकि आज कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है। अगर पिछले दिनों आपको किसी ने धोखा दिया है तो आप अब उनके बारे में दुबारा सोचें। गंभीरतापूर्वक सोचें कि यह व्यक्ति जो प्रस्ताव कर रहा है क्या क्षणिक उपलब्धि के लिए अपने को जैसा बता रहा है, वैसा है। आज आप स्वयं रक्षात्मक रहें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्यार की दुनिया में आज आप संभल के आगे बढ़ें, क्योंकि आज कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है। अगर पिछले दिनों आपको किसी ने धोखा दिया है तो आप अब उनके बारे में दुबारा सोचें। गंभीरतापूर्वक सोचें कि यह व्यक्ति जो प्रस्ताव कर रहा है क्या क्षणिक उपलब्धि के लिए अपने को जैसा बता रहा है, वैसा है। आज आप स्वयं रक्षात्मक रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें