फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 29 Mar 2024 05:29 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
29 March ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): 
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रह सकता है। साथी को कहीं दूर किसी रोमांटिक जगह की सैर करा सकते हैं। इससे आपस में जो भी थोड़ा तनाव है वह दूर होगी। वहीं जिन जातकों के प्रेम संबंध कुछ बिगड़े हालात में है उनमें सुधार आ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप आज अपने प्रेम संबंधों के समक्ष आई चुनौतियों से सरलता से निबट सकने में कामयाब होंगे। दोनों में परस्पर मीठी-मीठी बातें करने में वक्त गुजार सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर आप अति उत्साहित नजर आएंगे 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज प्रेमी जातकों के लिए दिन बहुत अच्छे से बीतेगा। एक-दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह से समझने में कामयाब रहेंगे। लेकिन बिना बात किसी का दिल ना तोड़े और न ही धोखा देने का विचार ही मन में लाएं क्योंकि आपका प्रेमी आपसे बदला लेने की भावना मन में पाल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपको आज प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी के सामने ही यदि आप आज किसी अन्य से फ्लर्ट करने से बाज नहीं आएंगे तब आपको मुंह की भी खानी पड़ सकती है। अपने साथी को मनाने में ही दिन की बर्बादी भी हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम बहुत ही नाजुक बंधन से बंधा हुआ होता है। इससे सहेज कर चलने में कामयाबी मिलती है। इसलिए प्रेम के मामलों में कोई भी निर्णय लेने से पहले कई बातों पर आपको विचार करना होगा।  प्रेमी को किसी प्रकार के धोखे में ना रखें और ना ही झूठ का सहारा लें। अपने अहंकार को यदि आप प्रेम संबंधों में भी आड़े लेकर आएंगे तब आपके लिए यह शुभ संकेत नहीं है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  प्रेम संबंध में आपके सुधार देखने को मिलेगा। पहले के मुकाबले आज से प्रेम में आप कुछ नयापन लाने में कामयाब होंगे। सुचारू रूप से चलने के लिए यह आवश्यक है कि आप प्रेमी की हरेक बात में नुक्ताचीनी ना करें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपको साथी की भावनाओं का विशेष ध्याल रहना होगा। तभी प्रेम की गाड़ी सरपट दौडेगी। सुखी प्रेम संबंधों की नींव विश्वास पर टिकी होती है, जब यह विश्वास ही डगमगाने लगे तब आपको उसी समय अंकुश लगा देना चाहिए। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा। साथी का भरपूर साथ मिलेगा और जिसमें आपको आनंद ही आनंद ही आएगा। जो लोग किसी के साथ पहली बार प्रेम के संबंधों में है वे अपनी साथी तरफ हद से ज्यादा आकर्षित रहेंगे।
 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपको प्रेम संबंधों में कुछ धोखा मिल सकता है। साथी आपके भरोसे का तोड़ सकता है। लेकिन आपको ज्यादा परेशान रहने की जररूत नहीं है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अगर प्रेम के संबंधों को लंबा खींचना है तो आपको एक दूसरों की बातों को ध्यान में रखना होगा। जो जातक प्रेम संबंधों में सारी सीमाएं लांघने का प्रयास कर करेंगे वे आगे बढ़ने से पहले एक बार फिर सोच लें। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): नए-नए साथी बने जातकों की नजदीकियां कुछ और बढ़ सकती है लेकिन आगे बढ़ने से पूर्व निर्धारित कर लें कि आगे बढ़ना आपके लिए हितकर होगा या नहीं। दिन आपके पक्ष में नजर आता है और इन्ही सकारात्मक पलों का लाभ उठाते हुए आप अपने प्रेम के अगले पायदान की ओर कदम बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपको प्रेमी का व्यवहार कुछ अजीबो-गरीब लग सकता है जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं। कुछ बातों को लेकर प्रेमी आपकी आलोचना कर सकता है जिसे आप शायद ही हजम कर पाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें