फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 30 Jun 2024 08:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
30 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवन के इस मनोरम चरण में आप स्वयं को उत्साहित और भाग्यशाली महसूस करेंगे। अनुराग के इस अद्भुत समय में आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्रेमी के साथ समय बिताने का लुत्फ़ लेंगे और उसके लिए कुछ अलग कर सकते है। अपने रिश्ते की कद्र करें, अपने पार्टनर को वक्त दें और उसे प्यार का अहसास कराएं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्यार में मिले धोखे से आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। सब कुछ भुला कर एक नयी शुरुआत के बारे में सोचें, आपके सपने अवश्य पूरे होंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज धन को लेकर सतर्क रहें और सोच समझ कर खर्च करें। आज अपनी भावनाओं को समझें और आत्म-विश्लेषण करें। आप अब अपने लक्ष्यों के बारे में विस्तार से सोचेंगे और उन तक पहुँचने की योजना बनाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):लोगों की बातों को सुनने की बजाय अपने दिल की सुनें। अपने प्रियतम के प्रति आपको सभी जिम्मेदारियों को पूरा करें तभी आप अपने जीवन में भी संतोष का महसूस करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपके लिए एक भावनात्मक दिन है और आप अपने प्रियजनों के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे जिससे आप स्वयं को उनके करीब महसूस करेंगे। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):थोड़ा समय अपने पार्टनर के साथ भी बिताएं और अपने प्यार की गर्मी का उन्हें अहसास कराएं। बिना ज्यादा सोचे समझे अपनी भावनाओं को ऐसे ही बहने दें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम में आयी समस्याओं के कारण आज आप अकेले रहना चाहते हैं। सब्र रखें, यह चरण अस्थायी है और जल्द ही आपके प्यार का गुलशन भी महकेगा। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने आउटलुक और व्यक्तित्व को बदलें, इससे आपका पार्टनर  आपकी और अधिक आकर्षित होगा। आज का दिन आपके लिए चिंताजनक है इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अगर प्रेममय जीवन में समस्या है और आप उसे हल नहीं कर पा रहे हैं तो शांत रहें और आपने पार्टनर को इसे सुलझाने दें। आने वाला समय शुभ है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपकी अभिलाषा अपने प्रियतम के साथ यात्रा की है जिसके लिए आप दोनों लम्बे समय से योजना बना रहे हैं। आपकी सच्ची ख़ुशी आपके प्यार तक सीमित है और आप अपना अधिकतर समय अपने पति / पत्नी के साथ गुजारना चाहते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर से अपने दिल की इच्छाओं को व्यक्त करें जिससे आप दोनों भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। आपके साथी की तरफ से भी मंजूरी मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें