फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 August Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Tue, 29 Aug 2023 04:06 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
30 August Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप प्रेमी के साथ फ़िल्म देखने जा सकते है इससे साथी का साथ पाकर अत्यधिक सुख का अनुभव कर सकते हैं। जब आप दोनों साथ रहें तब एक बात का ध्यान रखें कि आप किसी अन्य से किसी बात पर उलझे नहीं अन्यथा आप दोनों की खूबसूरत शाम एक बेकार की बहस में बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके प्रेम संबंधों को अनुकूल कहने में संदेह है क्योंकि इन्हें मनोनुकूल बनाना आपके हाथों में होगा। आप अपनी जुबान को आज नियंत्रित नहीं रखते हैं  तो प्रेमी से झड़प होने की संभावना बन सकती है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका मन आज किसी भी काम में नहीं रमेगा, चाहे आपके प्रेम संबंध ही क्यूं ना हो। प्रेमी की बात का कोई जवाब देने में आप झुंझला सकते हैं। झुंझलाहट में कोई खराब बात आपकी जुबान से ना निकले।  
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका स्वास्थ्य आज आपको प्रेमी से मिलने की इजाजत नहीं देगा और आपको अपने शरीर के साथ जबर्दस्ती नहीं करनी चाहिए, आप घर पर रहकर ही आराम करें। प्रेमी से बात करना चाहते हैं तो आप चैटिंग के माध्यम से बात कर सकते है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): माना आप समझदार व बुद्धिमान व्यक्ति हैं लेकिन जरुरी नहीं कि आपकी हर बात ही सही होती है। यदि प्रेमी आपको किसी तरह की कोई सलाह देना चाह रहा है तब आपको उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने कामकाज के क्षेत्र पर आपका किसी से फ़्लर्ट करना आज आपको महंगा पड़ सकता है। आपस में कुलीग्स के साथ मजाक भी एक हद तक ही सहन करने वाला होना चाहिए। आपका मजाक किसी को रुला सकता है और बातावरण में शीत युद्ध सी स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके लिए प्रेम संबंध अनुकूल फ़ल देने वाले कहे जा सकते हैं। आपको अपने संबंधों को लेकर खुद से ही ईर्ष्या हो सकती है। आपका प्रेमी आपकी हर बात को मानने को तैयार नजर आएगा जिससे आपके मित्र आपसे द्वेष की भावना भी रख सकते हैं। आपको प्रेम संबधों को लेकर जरा सचेत रहना चाहिए।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन तनाव भरा हो सकता है इसलिए आप प्रेमी को किसी बात के लिए रोक-टोक ना करें। आप जल्दबाज में अथवा क्रोध में कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिससे आपका मूड तो खराब होगा ही साथ में आप प्रेमी का दिन भी खराब कर सकते हैं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  यदि आज आप या आपके पार्टनर में से किसी का भी मूड खराब होता है तब आपको शांत रहना चाहिए। अपनी भावनाओं का दिखावा तो आपको कतई नहीं करना चाहिए।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): लव लाईफ़ को लेकर आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप दोनों अपनी-अपनी बात पर अड़े रहने की वजह से दिन को बर्बाद कर सकते हैं।  यदि आप दोनो लॉन्ग ड्राईव पर जाते हैं तब सावधानी बरते और ड्राईव करते समय रोमांस से बचें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके लिए दिन को मिश्रित कहना ज्यादा उचित है। प्रेमी के साथ आपकी नोंक-झोंक होने की संभावना बनती है। आप दोनों जरा-जरा सी बात को लेकर परस्पर प्रत्यारोप कर सकते हैं लेकिन इसमें परेशानी वाली कोई बात नहीं होगी क्योंकि इसमें भी आप दोनों का प्रेम छिपा होगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन भी ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप अपने आप को एक बंधन में जकडा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। आपको कुछ समय के लिए प्रेमी जीवन से दूर चले जाना चाहिए जिससे आप खुद को स्वतंत्र महसूस कर सकें। इसके बाद आप प्रेमी जीवन में भी रुचि रख पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें