फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 30 Apr 2024 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
30 April Ka Love Rashifal - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पार्टनर  के साथ लम्बी यात्रा की संभावना है। अपनी चाहत को और भी दिलचस्प बनाने के लिए अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जाएं या फिल्म देखें। यह सब बिन बोले ही आपकी भावनाओं को व्यक्त कर देगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज का दिन केवल आपका ही है तो अपने पंखों को खोलें और उड़ान भरें। आज आप अपनी रोमांटिक जीवन में कुछ बदलाव के बारे में  भी सोचेंगे। विवाह योग्य हैं तो तैयार हो जाएं जल्द ही शहनाई बजने वाली है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप अपने जीवनसाथी के करीब महसूस करेंगे और उसे अपनी भावनाओं के बारे में बताएंगे। आप सब कुछ भुला कर नयी शुरुआत के बारे में भी सोच सकते है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका लिव इन पार्टनर आप पर खास मेहरबान है और हो सकता है कि जल्द ही आप विवाह के बंधनों में बंध जाएं। ऐसे में आपका उसके लिए कुछ खास करना तो बनता है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपका पार्टनर आपके हर काम में आपका सहयोग करेगा। आज का दिन ख़ुशी और संतुष्टि से भरा हुआ है जिसमे आप केवल किसी खास के साथ कुछ स्पेशल वक्त गुजारना चाहते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पति/पत्नी को आज नजरअंदाज न करें अन्यथा एक अनचाहे विवाद से सामना हो सकता है। आपका आकर्षण नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपके दिल के सबसे करीबी व्यक्ति आज आपको कोई खुशखबरी या सरप्राइज दे सकता है, जिससे आपका दिन बन जायेगा। मेहनत और प्रयास का अच्छा फल मिलेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने परिवार के साथ विशेष रूप से अपने पति/पत्नी के साथ समय व्यतीत करें और उनसे अपनी इच्छाओं और रणनीतियों को साझा करें। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):प्यार का रिश्ता हमें आत्मविश्वास के साथ साथ दूसरों का सम्मान करना भी सिखाता है। आज आप पार्टी के मूड में हैं। लोगों से मिलना जुलना आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):घरेलू मामले आज आपको व्यस्त रखेंगे, जिससे आपको अपने पार्टनर के लिए समय नहीं मिलेगा लेकिन कॉल करके या मैसेज के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन शानदार है। आप अपने पार्टनर से बहुत प्रेम करते हैं और यह आपके चेहरे पर साफ़ झलकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्यार का इजहार एकदम करने की जगह धीरे धीरे से इस रास्ते की ओर कदम बढ़ाएं। दोस्ती से शुरुआत करके आप जल्दी ही मंजिल को पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें