फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 29 September : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 29 Sep 2023 12:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जिन जातकों का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है लव लाइफ में पार्टनर से विवाद हो सकता है इसलिए आपको धैर्य रखना होगा। वहीं वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। आज का अधिकतर समय आप अपने घरेलू मामलों को सुलझाने में गुजारेंगे। प्यार और रोमांस को लेकर बेहद उत्साही और उतावले हैं बस शब्दों पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दिन का ज्यादातर समय साथी संग उत्साह और प्रेम से भरा रहने वाला होगा। साथी संग रोमांटिक पल व्यतीत होंगे। किसी भी मुद्दे पर साथी का भरपूर साथ और सहयोग आपको प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में लिप्त साथी के गुणों को सराहना होगी। आज आप बच्चों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने में दिलचस्पी रखेंगे। अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपका पार्टनर आपके साथ क्वालिटी टाइम बिताने की मंशा रखेगा। समय एक दूसरे के अच्छे से बीतेगा। एक दूसरों को समझने में प्यार का बंधन पहले के मुकाबले अधिक व्यतीत होगा। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आज रोमांटिक जीवन बीताने वाले प्रेमी जातकों के बीच किसी बात पर गलतफहमियां हो सकती हैं।  दिलबर के दूर होने पर आप निराश हो सकते हैं लेकिन संचार के साधन आपको पास ले आएंगे। वहीं कुछ लोगों को विपरीत लिंग की ओर आकर्षिक हो सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आज आपका साथी प्रेम संबंधों को रोमांटिक बनाने के लिए अपने पार्टनर की हर एक बात को मानेगा। आपकी रोमांटिक जिंदगी बेहद शांतिपूर्ण है क्योंकि आपका पार्टनर समझदार और सहायक है। आज आर्थिक रूप से भी आपको फायदा होगा।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  प्रेमी जातकों को अपने साथी का भी ध्यान रखें। आपका सोलमेट आपके परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करता है इसीलिए आपके जीवन में खुशियां और संतोष है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन बहुत ही खास है। अपने उत्साह और इच्छाओं को जीवित रखें और अपने दोस्तों को पार्टी दें। साथी के साथ बहुत ही खूबसूरत पल व्यतीत करने में कामयाब रहेंगे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम प्रसंग से जुड़े पार्टनर अपने नए नए रिश्ते को लेकर उत्साही रहेंगे। आपका यह रिश्ता धीरे धीरे किंतु अच्छे से विकसित होगा। कुछ समय आराम के लिए भी निकालें। दिन को खूबसूरत और अच्छा व्यतीत करने के लिए कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपके मूड में बदलाव के कारण आप भावुक महसूस करेंगे। कार्य या निजी जीवन में हुए रैंक में परिवर्तन से एक नई शुरुआत होगी।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्यार और रोमांस भी आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे। आप अपनी सब समस्याओं को भूल कर आनंद महसूस करेंगे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जल्द ही किसी खास व्यक्ति का आपके जीवन में प्रवेश होगा। इस स्पेशल संबंध को ऐसे ही जाने न दें बल्कि आगे बढ़कर इसका स्वागत करें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका जीवनसाथी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। रिश्ते में अगर कोई समस्या या तनाव चल रहा है तो जितना जल्दी हो सके इसे ख़त्म कर दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें