फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 29 May 2024 07:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
29 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्यार में मिले धोखे से आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। सब कुछ भुला कर एक नयी शुरुआत के बारे में सोचें, आपके सपने अवश्य पूरे होंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):नए रिश्तों को लेकर आप उत्साहित है। आप अपने साथी की अपने प्रति भावनाओं को अच्छे से समझते है और उसका पूरा सम्मान भी करते है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): इस समय कोई भी आपके आकर्षण से बच नहीं पायेगा। अपने साथी को कुछ समय दें और अपनी भावनाओं को साफ़ साफ़ व्यक्त करें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  अपने पार्टनर को खास महसूस कराने में कोई कसर न छोड़े, इसके लिए आप उसके लिए डिनर तैयार कर सकते है या कोई रोमांटिक फिल्म भी देखी जा सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपकी अभिलाषा अपने प्रियतम के साथ यात्रा की है जिसके लिए आप दोनों लम्बे समय से योजना बना रहे हैं। आपकी सच्ची ख़ुशी आपके प्यार तक सीमित है। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जीवन में कोई समस्या है तो उसे अकेले सुलझाने की जगह अपने प्रियतम के साथ हल करें। याद रखें प्यार का मरहम हर दर्द को दूर करता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी से आज आप मुक्ति पा कर अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ रहना चाहते है। आपके निस्वार्थ प्रेम, मुहब्बत और योग्यता को देख कर सब आपको सराहेंगे। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवन की बाधाओं को दूर करने में आपने साथी का प्यार आपके काम आएगा। वैवाहिक सुख का भी योग बन रहा हैं इसलिए अपने दिल की बात का इजहार कर दें। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन आपके जीवन में नयी ताज़गी ले कर आया है।  सिंगल लोगों को अभी कुछ इंतज़ार की ज़रूरत है। आपके इंतज़ार का फल आपको बहुत जल्दी मिलेगा। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): दिल के मुद्दों को लेकर आप पूरी तरह से बेफिक्र हैं क्योंकि आपको अपने इस संबंध और अपने पार्टनर  पर पूरा विश्वास है। किसी खास का प्यार पा कर आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने समवन स्पेशल के नजदीक रहने की अभिलाषा में आज आप एक लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते है। हमदर्दी, मुहब्बत और लगाव यही तीन शब्द आज आपके दिल की आवाज़ हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने जीवन साथी के साथ समय बिताना और अपने भविष्य के निर्णय लेने से सुखद आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है। इसके लिए साथ में किसी छोटी यात्रा पर जाना आपको अद्भुत महसूस कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें