फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 29 Jun 2024 09:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
29 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने व्यक्तित्व और बनावट में बदलाव कर के आप उसका दिल जीत सकते हैं जिसके लिए आप पागल हैं। साथी के परिवार की तरफ से कुछ परेशानियां आ सकती हैं किन्तु आप अपनी समझदारी से सबकुछ सही कर देंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आपका दिन शांत है और आप आनंदित महसूस करेंगे। आज आपको न जानने वाले भी आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। अपने सोलमेट के साथ आपकी समझ किसी भी स्थिति को खुशियों में बदल सकती है। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका प्रियतम की आपके बारे में क्या राय है। इसके बाद आपका रिश्ता मीठा और स्पाइसी हो जायेगा। आज थोड़ा आराम करने और इन क्षणों को पूरी तरह से एन्जॉय करने का दिन है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके पास आपका परिवार और दोस्त हैं जिनके साथ आप पुरानी सुनहरी यादों में खो जायेंगे। अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इज़हार करें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जीवन में आये बदलाव रिश्ते को नया आकार देते है। आज लोगों से मिलने जुलने में आपका अधिक समय व्यतीत होगा और इससे आप उनसे मजबूती से जुड़ेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) :इश्क़, मोहब्बत के लिए आज का दिन बेहतरीन नहीं है। कुछ नया करें ताकि माहौल रोमांटिक हो सके। प्रेम संबंधों में नयी शुरुआत की संभावना है, अगर सिंगल हैं तो जल्द की कोई नया रिश्ता आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): पिता या पिता जैसा कोई आज आपका मार्गदर्शन करेंगे जिससे आप अपनी मंजिल पा सकते हैं। अपने पार्टनर के लिए आपके मन में जो प्यार भरा है वो आप व्यक्त करेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवन में आई हर परेशानी कोई न कोई शिक्षा देती है। कुछ नए संबंध बनेंगे जिनसे आपको लाभ होगा। आपका व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर कर रहा है। ऐसे में अपने प्रियतम के लिए भी कुछ वक्त निकालें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): कुछ बड़े निर्णय लेने के लिए यह सही समय है। अपने पति/पत्नी के साथ निजी मुद्दों पर बातचीत करना आज आपके कार्ड में है। अपने दिल की बात सुनें और आप सच में उसे पाएंगे जिसे आप चाहते है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पति/ पत्नी या लिव इन पार्टनर के लिए यह समय मुश्किलों भरा हो सकता है। रिश्ते में गलतफहमी कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन ध्यान रखें इनकी वजह से आपके संबंध में कोई फर्क नहीं आना चाहिए। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  अपने पार्टनर का दिल जीतने में कोई भी कसर बाकी न रखें। उन्हें उनकी पसंद का उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब का फूल, दोनों ही सूरतों में आप उन्हें प्रभावित करेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): इस समय आप प्रेम के रंग में पूरी तरह से रंगे हुए हैं और यह महसूस कर रहे हैं कि कोई अलौकिक शक्ति इस रंग को और भी गहरा बना रही है। मुक़दमेबाज़ी या कोई दुर्घटना चिंता का कारण हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें