फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 29 Jul 2024 07:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
29 July Ka Love Rashifal - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): लव, प्यार और मुहब्बत के अवसरों को व्यर्थ न जाने दें। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए संगीत,नृत्य या कला का सहारा लेने के लिए यह समय उपयुक्त है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने पार्टनर का प्यार आपको हर परेशानी से मुक्ति दिला कर आराम महसूस कराएगा। धन को सोच समझ कर खर्च करें। अब वो पल आ चुका है जब आपको सही समय पर सही निर्णय लेना है। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप जो चाहेंगे वही पाएंगे। अपने स्पेशल दोस्त के साथ बैठ कर भविष्य की बात करने से अच्छा क्या हो सकता है।  बस एक दूसरे पर पूरा विश्वास करें ताकि लाख मुसीबतों के बाद भी आपका यह बंधन न टूटे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवन के अच्छे पहलुओं पर नज़र डालें और उसके बाद अपने भविष्य की तैयारी शुरू करें। अपने पार्टनर के साथ कुछ फुर्सत के पल बिताएं। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):इस समयअपने साथी को रिझाने के लिए वो सब कुछ करें जो आपके रिश्ते ने नयी जान डाल दे। दोनों साथ में कोई फिल्म देखें, लॉन्ग ड्राइव पर जाएँ या कॉफ़ी डेट पर जाएं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  किसी खास के लिए भी समय निकाले और उसके साथ अकेले कहीं दूर जाएँ निसंदेह आपको कुछ गुदगुदाते हुए पल मिलेंगे। अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए कुछ खास सोचें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):रोमांटिक संबंधों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, लेकिन याद रखें कि मुहब्बत में रोमांच बनाये रखने के लिए कोशिश एक तरफा नहीं दोनों तरफ से होनी चाहिए। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका जीवनसाथी आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करना चाहेगा। आज आप हर काम में जान लगा दें इससे आपका कल बेहतर बनेगा। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):याद रखें प्रेम जीवन दोनों के विश्वास , प्रेम और मेलजोल से आगे बढ़ता है। आपका जीवनसाथी आपके जीवन का वो गहना जो सफलता के साथ साथ परेशानियों में भी आपका सहयोगी है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आपको कुछ बेहतरीन उपहार मिलने वाले है इसलिए तैयार रहें। किस्मत भी पूरी तरह से आपके साथ है। लोगों पर विश्वास करना सीखें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): मेहनत से आप अपने जीवन में रंग भर सकते हैं और इन आनंददायी पलों का पूरे दिल से स्वागत करें। अभी आप अपने आपको श्रेष्ठ और सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं क्योंकि जिसे आप सबसे अधिक प्यार करते हैं वो आपके साथ है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर आप अपने महबूब को खुश रखते है तो आप खुद को प्रसन्न करते है। आज आप अन्य मामलों की तुलना में अपने परिवार पर अधिक ध्यान देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें