Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):आप अभी अपने पति या पार्टनर से दूरी महसूस कर सकते हैं। अगर ऐसा है तो रोमांटिक आउटिंग पर जाएँ या साथी के साथ अकेले रहें। कार्य तनाव या भ्रम का स्रोत हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्यार के खेल में विश्वास का टूटना सबसे बड़ी चिंता का विषय है। रचनात्मकता और बुद्धिमता आपकी सबसे बड़ी खूबी है, इनका प्रयोग करके आप बड़ी से बड़ी जंग भी जीत सकते हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):अपने प्रियतम पर पूरा भरोसा रखें। आज आपके दोस्त आपकी प्राथमिकता हैं। आप अपने दोस्तों के आभारी हैं क्योंकि वो जीवन में हर मोड़ पर आपका साथ देते हैं और आपकी सराहना करते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):अब आप अपने अंदर की ताकत और प्यार को पहचान चुके हैं जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। अपने स्वीटहार्ट को जैसे भी हो खुश रखें इससे आप भी सुखद महसूस करेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):घर की मरम्मत और नवीकरण के लिए आपको अतिरिक्त धन की आवश्यकता हो सकती है। अपने दिलबर के लिए अपने मन में कोई भी नकारात्मक विचार न लाएं क्योंकि वो पूरी तरह से ईमानदार और विश्वसनीय है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): शांति से इस रोमांटिक दौर का आनंद लें। समान विचारों वाले लोगों से बातचीत करें और अवसरों का लाभ उठाएं। रोमांस और मुहब्बत भी आज आप पर मेहरबान है क्योंकि खाली वक्त के लिए आपने कुछ खास कार्यक्रम बनाएं हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके चचेरे भाई या सह कार्यकर्ता आपके गुणों से पूरी तरफ से वाकिफ हैं और आपकी प्रशंसा कर रहे हैं। अपने जीवन साथी को कभी भी नजरअंदाज न महसूस कराएं क्योंकि ऐसा करना आपकी सफलता के मार्ग में बाधा बन सकता है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): भविष्य में जो भी सपने आपने बुनें हैं वो अवश्य पूरे होंगे। रिश्तों को गहराई से समझने के लिए आज आपका मन बैचैन रहेगा। प्रेम संबंध में कोई समस्या है तो साथ में बैठ कर बातचीत करें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):वार्तालाप से हर समस्या हल हो सकती है। परिवार भी आज पूरी तरह से आपके साथ है और आप उनके लिए भी आज कुछ विशेष करेंगे। अपने सहयोगियों या पड़ोसियों की समस्याओं में व्यस्त होने के कारण आप अपने पार्टनर को कम समय दे रहे हैं। ऐसे में आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने कौशल और बेहतरीन रवैये से आप लोगों को पूरी तरह से संतुष्ट करेंगे। आज का दिन खुशियों और स्नेह से भरा है। अपने स्वीटहार्ट को गले से लगाए और उसे धन्यवाद दें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): किसी के दिल में अपनी जगह बनाने के लिए अपने विचारों के साथ साथ शक्ल-सूरत पर भी ध्यान दें। नया हेयर कट एक अच्छा उपाय है। अहंकार बनती बात बिगाड़ सकता है इसलिए थोड़ा ध्यान रखें ।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रियजनों की सलाह पर ध्यान दें क्योंकि आपको इसकी सख्त ज़रूरत है। आज आप अपने लवर से अपने सपनों के बारे में चर्चा करेंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि समय के साथ आपका रिश्ता गहरा होता जाएगा।