फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 28 Nov: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 28 Nov 2022 07:59 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
28 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने अनुभवों से जीवन के खास निर्णय लेने का समय आ चुका है। आपका चार्म आज आपको अपनी मुहब्बत से मिला सकता है या कोई नजदीक दोस्त आपको प्रभावित करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): परिवारिक संघर्ष को सुलझाने में भी समय व्यतीत हो सकता है। आज का दिन आपके लिए सबसे शुभ दिन है क्योंकि आज आपके दरवाज़े पर कई बढ़िया मौके दस्तक देंगे। आपकी लाइफ आपको अपने पार्टनर के साथ कई यादगार पल प्रदान कर रही है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। दुनिया में कई लोग हैं जो आपका बुरा चाहते है लेकिन चिंता न करें आपका जीवनसाथी हमेशा आपके साथ है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): मेहनत से आप अपने जीवन में रंग भर सकते हैं और इन आनंददायी पलों का पूरे दिल से स्वागत करें। अभी आप अपने आपको श्रेष्ठ और सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं क्योंकि जिसे आप सबसे अधिक प्यार करते हैं वो आपके साथ है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन भावुकता लेकर आया है। स्वयं और अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें, दोनों के बीच में बिना मतलब का अहंकार नहीं आना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने साथी से कोई भी चीज़ छुपाना भविष्य में आपके लिए ही खतरनाक हो सकता है। शादी के योग्य युवाओं को अपने जीवन में शादी की बहार के लिए कुछ और इंतज़ार करना पड़ेगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): पिछले दिनों व्यस्त होने के कारण आप आज का दिन आराम से बिताना चाहते हैं। अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करने के लिए यह दिन उपयुक्त है। लव लाइफ को महकाने के लिए दोनों मिल पर कोशिश करें इससे आपके स्वप्न वास्तविकता में बदल जाएंगे। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जिन्हे साथी की तलाश है वो निराश हो सकते है। सब्र रखें, क्योंकि शीघ्र ही आपके जीवन में प्यार के आगमन के संकेत हैं।आज आपके अनुमान से भी कुछ बहुत बड़ा होगा। आप निजी और व्यावसायिक जीवन दोनों से पूरी तरह से संतुष्ट है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  दिल की बातों को दिल में ही रखने की जगह हिम्मत करके उन्हें बता दें और इसके लिए एक प्यार भरा मैसेज जादू की तरह काम करेगा। अपने दिल और मूड दोनों को संभाल कर रखें क्योंकि आज आपकी लवस्टोरी पूरी होने वाली है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचें और बस इस प्यारे से अहसास को अपने दिल में समेट कर रखें। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए संगीत,नृत्य या कला का सहारा लेने के लिए यह समय उपयुक्त है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने पार्टनर का प्यार आपको हर परेशानी से मुक्ति दिला कर आराम महसूस कराएगा। धन को सोच समझ कर खर्च करें। अपने कूटनीतिज्ञ कौशल को दूसरे लोगों के सामने पेश करने का समय आ चुका है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका चार्म आज आपको आपके लव से मिला सकता है या फिर ऐसा भी हो सकता है कि कोई क्यूटी आज आपको प्रभावित करने की कोशिश करें। नम्रता से बात करें और कुछ ही दिनों में आपका संबंध नयी ऊंचाईयों को छुएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें