फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 28 Mar 2024 07:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
28 March Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): इश्क़, मोहब्बत के लिए आज का दिन बेहतरीन नहीं है। कुछ नया करें ताकि माहौल रोमांटिक हो सके। प्रेम संबंधों में नयी शुरुआत की संभावना है, अगर सिंगल हैं तो जल्द की कोई नया रिश्ता आपके जीवन में दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  आज आपकी लालसा अपने प्रेमी से प्यार करने, उसकी देखभाल करने और उसे सुरक्षित महसूस कराने की है। अपने दोस्तों की मदद कर के उन्हें आश्चर्यचकित करें। अपने साथी के प्रति इतने जुड़े हुए महसूस करेंगे कि हर पल उसकी कमी महसूस होगी। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने शोना के लिए आपके मन में जो प्यार भरा है वो आप व्यक्त करेंगे। यह लम्हें आपके लिए अनमोल है, इन्हे संभाल कर रखें। व्यापार में हानि और सामन की चोरी को लेकर सतर्क रहें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आप एक जागरूक प्रेमी हैं और आज का दिन कुछ नया करने के लिए उपयुक्त है। आपके दोस्त और रिश्तेदार भी आपका सहयोग करेंगे। आपके प्रेम में एक नयापन है और आप दोनों अपने रिश्तों को नया रुख देंगे।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आपका प्रेममय जीवन सच में सुखदायक और स्नेहशील है। आप अपने दोस्तों, परिवार और जान पहचान के लोगों को प्रेरित करते है। अगर एक सच्चे साथी की खोज कर रहे हैं तो खोज आज ख़त्म होती है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  पति/ पत्नी या लिव इन पार्टनर के लिए यह समय मुश्किलों भरा हो सकता है। रिश्ते में गलतफहमी कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन ध्यान रखें इनकी वजह से आपके संबंध में कोई फर्क नहीं आना चाहिए। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): ऐसे में आपका सोलमेट आपकी मदद कर सकता हैं। अपने फैसलों को उस पर न थोपे बल्कि दोनों मिल कर निर्णय लें, इससे न केवल आपकी समस्या दूर होगी बल्कि प्यार भी बढ़ेगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): इस समय आप प्रेम के रंग में पूरी तरह से रंगे हुए हैं और यह महसूस कर रहे हैं कि कोई अलौकिक शक्ति इस रंग को और भी गहरा बना रही है। मुक़दमेबाज़ी या कोई दुर्घटना चिंता का कारण हो सकती है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): खुद पर संयम रखें और अपना दिमाग किसी अन्य काम में लगाएं। अपने सोलमेट पर विश्वास रखें क्योंकि विश्वास की नींव पर ही प्यार का रिश्ता बनता है। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रोमांस के सपने आपको दिव्य लोक में ले जायेंगे। आपको अगर कोई सलाह या लेक्चर देता है तो इसका मतलब है कि वो आपसे प्यार करता है अन्यथा आजकल किसी के भी पास दूसरे के लिए समय नहीं है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रियतम से किये वादों को पूरा करने का समय आ चुका है क्योंकि अधूरे वादे अधूरे रिश्ते के समान हैं। आज आपको ऐसा लग सकता है कि आपके जीवन में प्यार की कमी है जिसके कारण आप अकेला महसूस कर सकते है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): हमेशा अपने दिल कि सुने और ऐसे ही जीवन में आगे बढ़ें। अपने दिल की भावनाओं को अपने शोना के साथ ज़रूर बांटे और उसे समझें। अगर आप सिंगल है तो परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें