फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 28 Jan 2023 07:18 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
28 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
 
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): इस समय परिवार और स्वयं के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें क्योंकि किसी लाइलाज बीमारी के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। लव, प्यार और मुहब्बत के लिए समय उज्वल है । तो तैयार रहें इन खट्टे मीठे अनुभवों के लिए । 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पति/ पत्नी या लिव इन पार्टनर के लिए यह समय मुश्किलों भरा हो सकता है। रिश्ते में गलतफहमी कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन ध्यान रखें इनकी वजह से आपके संबंध में कोई फर्क नहीं आना चाहिए। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज अपना और अपने प्रियजनों का खास ख्याल रखें। अगर लम्बे समय से चली आ रही परेशानी से आप नहीं निकल पा रहे हैं तो किसी खास की मदद लें। अपने रोजाना के कार्यक्रम से छुट्टी लेकर अपने शौक पूरा करें और साथी के साथ कुछ रोमांटिक पल गुजारें। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): इस समय आप प्रेम के रंग में पूरी तरह से रंगे हुए हैं और यह महसूस कर रहे हैं कि कोई अलौकिक शक्ति इस रंग को और भी गहरा बना रही है। मुक़दमेबाज़ी या कोई दुर्घटना चिंता का कारण हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):एक व्यस्त दिन में बाद आप थोड़ा खाली समय चाहेंगे ताकि आप अपने चाहने वालों के साथ फुरसत के कुछ खास पल गुजार सकें। खुद पर भरोसा रखें और नए दोस्त बनाएं। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): समय के साथ लोग आपकी जीवन में आएंगे और जाएंगे लेकिन सोलमेट हमेशा आपका साथ देगा। अपने जीवनसाथी के मुश्किल समय में आप भी उनका सहारा बनें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): यह समय है अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने और मनोरंजन का। आपकी सकारात्मकता और रचनात्मकता के लोग कायल हैं और जल्द ही आपको कोई ऐसा मिलने वाला है जो आपके जीवन का महत्वपूर्ण भाग बन जाएगा। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रोमांस के सपने आपको दिव्य लोक में ले जायेंगे। आज आप पार्टी के मूड में है। प्यार के रिश्ते में समझौता करना और दूसरे के पसंद के अनुसार अपने आपको ढालना प्यार का सबूत है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): इससे आपके पार्टनर को भी ख़ुशी मिलेगी। आपका रोमांटिक जीवन अतिउत्तम है और आज कुछ अंतरंग क्षण मिल सकते है। अगर साथी की तलाश में हैं तो आपकी तलाश अब ख़त्म होगी।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके रोमांस की शुरुआत है और अभी आपके मन में केवल एक ही नाम है और वो है अपने प्रियतम का। रिश्तों और निवास स्थान पर आप शांति महसूस कर रहे हैं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात आज आपके कार्ड में है। छोटे- छोटे मतभेदों के कारण आज आपका ध्यान अपनी लवलाइफ पर होगा। ज़िन्दगी आपको नए मौके दे रही है इसलिए उनका पूरा तरह से फायदा उठाए। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): भाई बहन या चचेरे भाई के साथ यह दिन मस्ती भरा बीतेगा। अपने शौक़ को पूरा करने के लिए समय निकालें और मिलने वाले अवसरों का सही उपयोग करें। प्रियतम से किये वादों को पूरा करने का समय आ चुका है क्योंकि अधूरे वादे अधूरे रिश्ते के समान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें