फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 July Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 27 Jul 2023 07:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
27 July Ka Love Rashifal - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):यह समय महत्वपूर्ण मामलों पर अपना ध्यान केंद्रित करने का है जिन में से एक है दिल के मामले। आपका रोमांटिक जीवन बेहद शांतिपूर्ण है क्योंकि आप दोनों के बीच की समझदारी काबिले तारीफ है। 

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):एक नया रिश्ता शुरुआत में मीठा लग सकता है लेकिन बाद में यह एक पल की ख़ुशी से बढ़कर ओर कुछ साबित नहीं होगा। आज आपको कुछ बेहतरीन उपहार मिलने वाले है इसलिए तैयार रहें। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): किस्मत भी पूरी तरह से आपके साथ है इसलिए अपने साथी को रिझाने के कोई भी मौका आज न छोड़े। लोगों पर विश्वास करना सीखें। जीवन साथी के साथ डेट पर जाने और आपने लव का इजहार करने के लिए आज से अच्छा दिन आपके लिए और कोई हो ही नहीं सकता। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):प्यार, जुनून और रास आज आपके कार्ड में है। आप अपने साथी की और आकर्षित हो रहे हैं। लोग आपसे बहुत उम्मीद रखेंगे इसलिए आप खुद ही पहल करें। आज परिवार के साथ समय बिताने और साथ में भोजन करने का योग है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने जीवनसाथी या लिव इन पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए आपकी ज्ञान, फैशन या कला की समझ कर प्रयोग कर सकते हैं। भाई या बहन की परेशानियां आज आपको व्यस्त रखेंगी। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  अपने सोलमेट के साथ कुछ रोमांटिक पलों को बिताते हुए एक हल्का सा स्पर्श भी ऊर्जावर्धक और उत्तेजना प्रदान देने वाले की तरह काम करता है। प्रियजनों को आपकी मदद की भी आवश्यकता पड़ सकती है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): याद रखें प्रेम संबंधों में आयी गलतफहमियों को रबर की तरह न खींचे बल्कि इन मतभेदों को जल्द से जल्द दूर करें। आपका प्यार और लालसा किसी खास के लिए आपकी भावनाओं को व्यक्त करने में मदद करेंगे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप पूरे जोश में है और अपने साथ के साथ नजदीकी का आनंद ले रहे हैं। तन्हाई या अकेलेपन से बचने के लिए अपने दादा-दादी के साथ समय बिताएंगे। अपने और अपने प्रियतम के बीच में दूरियां न आने दें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):ध्यान रखें रिश्ते में मनमुटाव होना स्वभाविक है बस समय रहते इन्हे दूर कर लें। अगर आप अपने महबूब को खुश रखते है तो आप खुद को प्रसन्न करते है। आज आप अन्य मामलों की तुलना में अपने परिवार पर अधिक ध्यान देंगे। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपका दिन मस्ती में बीतेगा और आप अपने आपको खुशकिस्मत महसूस करेंगे। ध्यान रखें कि पैसों को प्यार से ज्यादा महत्व न दें क्योंकि प्यार पूरी उम्र साथ रहता है, पैसा नहीं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  अगर साथी के इंतज़ार में हैं तो खुश हो जाएँ क्योंकि जल्द ही आपके दिल में खुशियों के फूल खिलने वाले हैं। आपके आकर्षण और करिश्मा किसी का भी दिल जीत लेगा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका रचनात्मक दृष्टिकोण और समस्या को सुलझाने के कौशल आपके आसपास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। अपने प्यार को एक खास सरप्राइज न भूलें इससे आपका दिन ख़ूबसूरत बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें