फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 26 Sep 2024 07:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
26 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि किरायेदारों या अपने अधीनस्थ लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए यह समय उपयुक्त है। अगर रिश्ता नया है तो इस राह पर धीरे धीरे कदम बढ़ाएं। ऐसा करने से आप जल्द और अच्छे से एक दूसरे को जान पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने पार्टनर से दिल खोल कर बात करें ताकि आप उन्हें खास महसूस करा सकें। संयम से काम लें और इसके बाद आप पाएंगे कि परिस्थितियां कितनी बदल चुकी है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन मनोरंजन और आराम करने का है। आपका प्रियतम आपके रोमांटिक और डिप्लोमेट स्वभाव का दीवाना है। यह रोमांटिक क्षण और भी रोचक हो जायेंगे जब आप अपने पार्टनर के साथ जुड़े भावनात्मक सम्पर्क का पूरे दिल से स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप नए संबंधों को बनाने और पुराने संबंधों को और भी मजबूत करने के लिए एक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते है। अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिताना अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपका भाग्यशाली दिन है इसलिए अपने इस दिन से कुछ फुरसत के पल निकालें। अपने विचारों का समर्थन दुनिया भी करेगी खास कर वो लोग जो आपके लिए सब कुछ हैं।  अपने पार्टनर को खुश रखेंगे तो आपकी चाहत का बगीचा ऐसे ही हरा भरा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जीवन साथी के साथ डेट पर जाने और आपने लव का इजहार करने के लिए आज से अच्छा दिन आपके लिए और कोई हो ही नहीं सकता। फोटोग्राफी से इन लम्हों को पूरी उम्र के लिए संजों लें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आप भावनात्मक स्थिरता का आनंद लेंगे क्योंकि आप अपने प्रियतम से नजदीकियां महसूस करेंगे।शांतिपूर्ण रोमांटिक जीवन के लिए आपने प्रेमी से विचारों को साझा करें। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने जीवनसाथी या लिव इन पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए आपकी ज्ञान, फैशन या कला की समझ कर प्रयोग कर सकते हैं। भाई या बहन की परेशानियां आज आपको व्यस्त रखेंगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):जीवनसाथी के परिवार से आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं किंतु इन्हे अपने रिश्ते के बीच में ना आने दें। बातों को दिल में न रखें, यह काम आपका एक खत या टेक्स्ट भी कर सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपका साथी आपको प्रेरित करेगा और आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा बदले में अपने स्वीटहार्ट से प्यार व केयर करे और उसके प्रति समर्पित रहें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप निराश हो सकते है क्योंकि आपके जीवन साथी द्वारा किये गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। लेकिन शांत रहें और अपने कर्तव्यों को नजरअंदाज न करें। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका उत्साह आज चरम सीमा पर है जहाँ आप अपने पति/ पत्नी के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं। प्रेम संबंधों में मिठास भरने के लिए लम्बी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें