फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 26 Oct 2024 06:30 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
1 of 13
26 अक्तूबर का लव राशिफल - फोटो : Amar Ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
 
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपकी बुद्धिमता और सतर्कता के कारण प्रेमी का परिवार पसंद करेगा। किसी प्रकार के पारिवारिक साथी के साथ लड़ाई झगड़े से बचें। पत्नी के द्वारा धन लाभ के योग बन रहे है, जिससे घर में खुशियां आएगी।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप किसी भी समस्या का सामना करने के लिए तैयार हैं। बेझिझक आगे बढ़े, सफलता आपके कदम चूमेंगी। कोई खास दोस्त या सहयोगी आपके करिश्मे के कारण आपकी और आकर्षित हो रहा है। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): घरेलू मुसीबतों के बढ़ने के कारण आज आपको निराशा हो सकती है। आपके प्रियजन और अन्य लोग आपकी मदद करेंगे। आप आज दिमाग को शांत रख कर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिश्ते में मिले धोखे से आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं और तन्हाई में वक्त बिताना चाहते हैं। लेकिन चिंता न करें जल्द ही आपके जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत होगी, जो जीवनभर का सबित हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): उदास या अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो उस व्यक्ति से बात करें जो आपके जीवन में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है, उसकी चुलबुली बातें आपको सबकुछ भुला देंगी। 
 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जो संबंध मतलब के हैं उनका साथ छोड़ना ही बेहतर है। अगर आपने प्यार के रिश्ते में कोई गलती की है तो याद रखें कि समय एक जैसा नहीं रहता, समस्याएं आती-जाती रहती है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): नए सुझावों और दिशाओं का खुले दिल से स्वागत करें। ये मार्ग जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। किसी खास दोस्त से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने पिछले संबंधों को भूल कर भविष्य की ओर बढ़ें। भूतकाल में रहने से अच्छा है भविष्य में जिएं। आपका मौजूदा रिश्ता एक उज्जवल रोशनी की तरह हैं और आप दोनों साथ में अपने सुनहरे क्षणों को गुजार रहे हैं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज की यात्रा में पुराने मित्र मिल सकते है। अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल करें। आपके लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ रहेगा। नए लव रिलेशन कायम हो सकते है।  

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपका लव पार्टनर आप से रूठ सकता है, उसका मन खुश करने के लिए फूल या गिफ्ट सही विकल्प रहेगा। लाइफ पार्टनर के बारे में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप लव पार्टनर या साथी के साथ घूमने जा सकते है। लव मैरिज के योग बन रहे है। सगाई के लिए भी दिन शुभ है। अगर आपने अभी तक अपने प्रियतम को प्रपोज नहीं किया तो आज कर सकते है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपकी साथी के साथ दूरियां बढ़ सकती है, जिस वजह से मन उदास रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी नोंक-झोंक चलती रहेगी। आज अपने रिलेशनशिप को गंभीरता से लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें