Aaj Ka Love Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर देखने को मिलेंगे।आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने सहयोगियों या पड़ोसियों की समस्याओं में व्यस्त होने के कारण आप अपने पार्टनर को कम समय दे रहे हैं। ऐसे में आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। एक यात्रा की योजना या कैंडल लाइट डिनर दोनों के जीवन में रोमांस को वापस लाएगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): बिजी कार्यक्रम के कारण आज आपकी रोमांटिक जिंदगी में समस्या आ सकती है। आपको घर और कार्य में संतुलन बनाए रखना होगा। आने वाला समय आपके जीवन का बेहतरीन वक्त है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): किसी के दिल में अपनी जगह बनाने के लिए अपने विचारों के साथ साथ शक्ल-सूरत पर भी ध्यान दें। नया हेयर कट एक अच्छा उपाय है। अहंकार बनती बात बिगाड़ सकता है इसलिए थोड़ा ध्यान रखें ।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): किसी ऐसे व्यक्ति को नाराज़ न करें जो आप पर पूरा विशवास करता हो। रोमांस के सपनों को पूरा करने के लिए भी यह चरण अच्छा है बस अपने साथी को अपने प्यार का अहसास कराना न भूलें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):निजी मामले और परिवार आपके लिए सबसे अधिक आवश्यक हैं। आप और आपके लव के बीच कुछ चीज़ों को लेकर खट्टी मिट्ठी नोकझोंक हो सकती हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपनी इस तकरार को प्यार में कैसे परिवर्तित करना हैं, यह बात आप अच्छे से जानते हैं बस अपनी जुबान पर थोड़ा नियंत्रण रखें। सिंगल लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):इस समय भाग्य आपके साथ है इसलिए जहां भी आप हाथ डालेंगे, आपको सफलता ही मिलेगी। प्रेम के बंधन में बंधने के लिए फलिर्टिंग आज आपके काम आएगी और हो सकता है कि आपको कुछ रोमांटिक पल भी मिल जाएं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने दिल की बातों को बताने के लिए आज का दिन सबसे शुभ है। किसी खास अवसर में नए संबंध बनेंगे। अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए आप कुछ भी कर सकते है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आपके सोलमेट को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है या वो आपको सहायता करेगा। घरेलू और पड़ोसियों की समस्याओं को भूलकर अपने प्रेम की आग को कम न पड़ने दें बल्कि साथी को इसका अहसास कराएं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आप आज शानदार जीवनशैली की उम्मीद कर रहे हैं जिससे आपको नाम, शोहरत और पैसा सब कुछ मिले। इन सब का प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रोमेंटिक डिनर की संभावना है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पति/ पत्नी या साथी आपके लिए पूरी तरह से समर्पित है और आप उसकी इस भावना की कद्र करते हैं। प्यार में कुछ अच्छे पल चाहिए तो पार्टनर के साथ एक लम्बी दूरी की यात्रा से बढ़कर और क्या हो सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपके मूड में भी बदलाव आएगा इसलिए अपने प्रेममय जीवन का ध्यान रखें। अपने साथी तक अपने विचारों को विनम्रता से बांटें और उसकी भावनाओं का ध्यान रखें। ।