फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 July Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 26 Jul 2023 07:24 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
26 July Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): घर की मरम्मत और नवीकरण इस समय आपकी प्राथमिकता होगी। मन में जो भी बात है उसे आज जुवां पर लाने से पीछे न हटें। प्रेम के बगीचे को हमेशा प्यार और विश्वास से सींचे ताकि प्रेम के फूल हमेशा खिलते रहें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): बच्चों के लिए यह समय संकट भरा हो सकता है। अपने रोजाना के जीवन से कुछ वक्त निकालें और उनका ख्याल रखें जो आपकी चिंता करते है। आपका पार्टनर आपको आकर्षित करता है, आपको उत्तेजित करता है और आप उनसे पूरे दिल से प्रेम करते है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप दोनों एक दूसरे के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए अभी आज का दिन बढ़िया है। छोटे भाई बहन या चचेरे भाई के साथ दिन मस्ती में बीतेगा और किसी खास कनेक्शन का भी योग है। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड से विशेष मुलाकात की संभावना है बस इस अवसर का पूरा फायदा उठाएं। धन के घाटे से बचने के लिए सोच समझ कर व्यय करें। आपके प्रेम संबंध  स्नेह से भरपूर है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज अपने सभी प्रिय लोगों को गले से लगाये क्योंकि आपकी सफलता और ख़ुशी में उनकी खास भूमिका है। आप दोनों साथ में अपने भविष्य के सपनों को बुनें, यह सपने ज़रूर सच होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपकी आवाज़, चेहरा और आपके अन्य गुण किसी को भी लुभाने के लिए पर्याप्त हैं। इस समय आपके सहयोगी या पड़ोसी आपके कष्ट का कारण बन सकते हैं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आप विपरीत लिंग के लोगों से मिलने जुलने में अधिक दिलचस्पी रखते हैं। आज आप बोरियत से बचने के लिए अपने आप किसी खेल या शौक में व्यस्त रह सकते है। आप दोनों रोमांच का अनुभव करेंगे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दो लोगों के बीच में प्यार के साथ साथ सम्मान और विश्वास होना बहुत ज़रूरी है। यदि सामने वाला अपनी दिल की भावनाओं को भी आपके साथ बांट सकता है और सहज रहता है तब यह प्यार है। आपके लिए सफलता आपके परिवार से जुडी हुई हैं। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप पर प्रेम  का खुमार इस तरह से छायेगा कि आप दुनिया भी भूल बैठेंगे । कोई भी नयी शुरुआत के लिए भी आज का दिन बेहतरीन हैं। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): किसी के साथ नजदीकियां बढ़ रही है और आप इस खूबसूरत रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित है। आने वाले समय में आपको रोमांटिक पल सुख प्राप्त होंगे। आज का दिन आपके लिए शानदार है जिसमे पूरी स्पॉटलाइट सिर्फ आपकी ओर ही है। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका प्रियतम आपके रोमांटिक कुशलता और आपकी कंपनी दोनों की तारीफ़ करेगा। आज आपका रोमांटिक मूड सुखद और रोमांचक होने के कारण प्यार के यह क्षणों और भी यादगार बनेंगे।अपने प्यार को और गहरा बनाने के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): भावुकता पर नियंत्रण रखें और रोमांटिक जीवन मे बदलाव के बारे मे सोचें। किसी से प्यार है, तो आज का दिन इसे व्यक्त करने के लिए शुभ है। अब समय है अपनी रोमांटिक ज़िन्दगी को और भी दिलचस्प बनाने का। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें