फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 25 May 2024 07:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
25 मई का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। अपने रिश्ते में बहुत समय बाद नयापन महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी दिनमान अच्छा है। आप अपने रिश्ते में खुश रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप लंबे समय से अपना जीवनसाथी और लव पार्टनर खोज रहे थे। आज आपका साथी आपको मिल सकता है। लव लाइफ सामान्य रहेगी। ऑफिस के सहयोगी के साथ ज्यादा समय बीत सकता है। आपको आज रिश्तों में सावधानी बरतने की जररूत होगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपको अपने प्रियतम से मिलने की बेताबी रहेगी और वह पूरी भी होगी। आप अपनी विवाहित जिंदगी में ठहराव महसूस करेंगे। प्रगति और लाभ का दिन पूंजी निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो आपको आज अपना पार्टनर मिल सकता है। विवाह के लिए समय अनुकूल नहीं हैं। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। नये रिश्ते बनेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आप धोखे का शिकार हो सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी पर विश्वास रखने जरूरत हैं। लव पार्टनर आज आपकी बात मानेगा। प्रेम के रिश्ते मजबूत होंगे। आज का दिन प्रेमी प्रेमिका के लिये रोमांटिक रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आपकी किसी बात पर माता के साथ कहासुनी हो सकती है, जिसका असर आपकी शादीशुदा जिन्दगी पर भी पड़ सकती है। मन में विस्मय रहेगा। अपने पर विश्वास रखें,  आज का दिन प्यार के लिए सामान्य रहेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं तो अब आपका किसी खास का साथ पाने का ख्वाब पूरा होने वाला है। अगर आप विवाहित है, तो अपने हमसफ़र से कोई भी बात सोच समझ कर करें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): कोई ऐसी खबर प्रेमी की ओर से मिल सकती है जिसे सुनकर आपको काफ़ी दुख हो सकता है या प्रेमी आपसे कोई अप्रिय बात कर सकता है जिसे आप शायद ही सहन कर पाएं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम संबंधो में आज थोड़ी सुस्ती देखी जा सकती है और आपके व्यवहार में भी रुखापन हो सकता है। आपको आज चीजें सही दिशा में जाती नहीं दिखाई देगी और आप भी आज बिना बात इधर-उधर भटक सकते हैं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने और प्रेमी के मध्य आपको संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। आपका उसकी निजी जिन्दगी में और उसका आपकी निजी जिन्दगी में दखल आप दोनों को काफी भारी पड़ सकता है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप आनंद प्राप्त करने की भावना के कारण सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्यालय के किसी साथी से मजाक में कुछ ऐसी बात हो सकती है, जिसका पछतावा आपको आने वाले दिनों में रह सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अपने मन को खुशगुबार रखें, क्योंकि आज आपका प्यार परवान चढ़ने को है। आज की सारी कोशिशें सफल होंगी। अपने पार्टनर या दोस्त पर ध्यान केन्द्रित करें। परिणाम अनुकूल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें