फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 24 Mar 2024 06:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
aaj ka love rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने और अपने प्रियतम के बीच में दूरियां न आने दें। धोखें या ठगी से बचने के लिए अपने शोना की सलाह अवश्य लें। ध्यान रखें रिश्ते में मनमुटाव होना स्वभाविक है बस समय रहते इन्हे दूर कर लें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका आकर्षण नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करता है। अपने परिवार के साथ विशेष रूप से अपने पति/पत्नी के साथ समय व्यतीत करें और उनसे अपनी इच्छाओं और रणनीतियों को साझा करें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर साथी के इंतज़ार में हैं तो खुश हो जाएँ क्योंकि जल्द ही आपके दिल में खुशियों के फूल खिलने वाले हैं। आपके आकर्षण और करिश्मा किसी का भी दिल जीत लेगा।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  रिश्तों का महत्व आपसे अधिक और कोई नहीं समझ सकता। आज आप पार्टी के मूड में हैं। लोगों से मिलना जुलना आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। सभी की आँखे आज आप पर और आपके व्यक्तित्व पर होंगी। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  अपने बाबू के साथ कुछ गुदगुदाते हुए रोमांटिक क्षणों को बिता सकते है। अच्छे विचारों के साथ साथ आपके व्यक्तित्व का आकर्षक होना भी ज़रूरी है इसलिए अपने व्यक्तित्व पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आपका शोना हर समय प्रेरित आपको करेगा, बदले में उसे आपका प्यार और केयर चाहिए। दोस्तों को आपकी आवश्यकता पड़ेगी, उनकी मदद करें। आज आपका रिश्ता एक नया मोड़ लेगा। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका उत्साह आज चरम सीमा पर है जहाँ आप अपने पति/ पत्नी के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं। प्रेम संबंधों में मिठास भरने के लिए लम्बी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जब आप दोनों अपने सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर कोशिश करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। किसी से झगड़ा होने पर आप अपने हुए अपमान से परेशान होंगे। अपने या किसी अन्य के बारे में कोई भी राय बनाने से पहले थोड़ा विचार करें। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप उन लोगों से मिलेंगे जिनके कारण आपके जीवन में बहार है। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए यह समय उपयुक्त हैं, जल्द ही शहनाई बजने वाली है। क़ानूनी समझौते या टाई अप से भी लाभ होगा। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्यार और काम हर तरफ से यह दिन शुभ है। आज आप बेहद प्रसन्न हैं बस आज कोई खास निर्णय लेने से बचें। आप में आया बाहरी और आंतरिक परिवर्तन आपके प्रेम संबंध में नया दृष्टिकोण प्रदान करेगा।
 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर रिश्ता नया है तो इस राह पर धीरे धीरे कदम बढ़ाएं। ऐसा करने से आप जल्द और अच्छे से एक दूसरे को जान पाएंगे। दुश्मनों से विवाद होने की भी आशंका है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका प्रियतम आपके रोमांटिक और डिप्लोमेट स्वभाव का दीवाना है। यह रोमांटिक क्षण और भी रोचक हो जायेंगे जब आप अपने शोना के साथ जुड़े भावनात्मक सम्पर्क का पूरे दिल से स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें