Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर देखने को मिलेंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): छोटे भाई बहन या चचेरे भाई के साथ दिन मस्ती में बीतेगा और किसी खास कनेक्शन का भी योग है। प्रेमी/प्रेमिका से विशेष मुलाकात की संभावना है बस इस अवसर का पूरा फायदा उठायें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आप सांसारिक मामलों की जगह लोगों से बातचीत में अधिक व्यस्त रहेंगे। अपने लवर के साथ रहना आज आपकी सबसे बड़ी इच्छा है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपनी चाहत की अभिव्यक्त कर के अपने सोलमेट को रिझायें। ऐसे आपको वो पल मिलेंगे जो आपकी भावनाओं और जिंदगी दोनों में चार चांद लगा देंगे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अपने रोजाना के कामों को एक तरफ रख कर अपनी सेहत, परिवार और अन्य मामलों के बारे में सोचेंगे। जिससे आप प्यार करते हैं उनके विश्वास को जीतने के लिए आपको जिम्मेदारी से व्यवहार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दो लोगों के बीच में प्यार के साथ साथ सम्मान और विश्वास होना बहुत ज़रूरी है। आज एक नया रूप या हेअरकट आपके करिश्मे को बढ़ाएगा जिससे आपका क्रश भी आपको नोटिस करेगा।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): यदि सामने वाला अपनी दिल की भावनाओं को भी आपके साथ बाँट सकता है और सहज रहता है तब यह प्यार है। आज के दिन आप अतिरिक्त कामों, यात्राओं, फ़ोन कॉल्स आदि में व्यक्त रहने वाले हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):धन खर्च करते समय सावधान रहें क्योंकि घाटा हो सकता है। आज आप सबके आकर्षण का केंद्र रहेंगे और आपको सफलता मिलेगी किंतु आपकी सच्ची ख़ुशी आपके प्यार तक सीमित है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप अपना अधिकतर समय अपने परिवार या पति/पत्नी के साथ बिताना चाहेंगे।अपने साथी के लिए आपके मन में जो प्यार भरा है वो आप व्यक्त करेंगे इसलिए यह लम्हें आपके लिए अनमोल है, इन्हे संभाल कर रखें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आपका दिन शांत है और आप आनंदित महसूस करेंगे। आज आपको न जानने वाले भी आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। अपने सोलमेट के साथ आपकी समझ किसी भी स्थिति को खुशियों में बदल सकती है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):इस समय माता पिता आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं। भावुकता पर नियंत्रण रखें और रोमांटिक जीवन मे बदलाव के बारे मे सोचें। किसी से प्यार है, तो आज का दिन इसे व्यक्त करने के लिए शुभ है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज थोड़ा आराम करने और इन क्षणों को पूरी तरह से एन्जॉय करने का दिन है। आपके पास आपका परिवार और दोस्त हैं जिनके साथ आप पुरानी सुनहरी यादों में खो जायेंगे।