फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि वालों को मिल सकता है सकारात्मक परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 23 Sep 2023 07:12 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
23 September Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके बिजनेस के लिए किए गए प्रयास अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी। आप अपने आवश्यक कार्य पर पूरा ध्यान देंगे। किसी संपत्ति को खरीदने का सपना आज आपका पूरा हो सकता है। ग्रहस्थ जीवन में आपको साथी की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको करियर में अच्छे उछाल के लिए अपने व्यापार को समय देना होगा, तभी उसे आप अच्छा लाभ उठाएंगे। व्यक्तिगत रिश्ते पर पूरा ध्यान दें।  किसी काम में ढील देने से बचे।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। आप सभी का भरोसा जीतेंगे। किसी विपक्ष के बंदे से आपका वाद विवाद बढ़ सकता है। आपका कोई लक्ष्य यदि पूरा नहीं हुआ है, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उन्हें कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। विभिन्न परिस्थितियों पर आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन्हें आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। मित्रों के साथ संबंधों में यदि किसी बात को लेकर कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। विभिन्न कार्यों में आप सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिनसे आपको कुछ समस्या तो होगी, लेकिन बाद में उनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिजनों की सीख व सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। आप कुछ तर्क वितर्क से दूर रहें और भौतिक वस्तुओं की खरीदारी पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपने बढ़ते खर्चा पर लगाम लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। रक्तसंबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। वाणिज्यिक मामलों को गति मिलेगी। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधान रहे, नहीं तो उन्हें  उनकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपकी धन संबंधित योजनाओं को बल मिल सकता है, लेकिन रक्त संबंधी रिश्ते में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी। 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम की पहल करने में  समस्या लेकर आएगी। किसी विपरीत परिस्थिति बनाए रखें। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह  दूर हो सकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करें। आप अपने कामों की सूची बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको अपने रुके हुए कामो में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।  समन्वय की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आपको लोगों की चालों से बचना होगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें।  काम की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें  कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा अच्छा रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे कामों के कारण जाना जाएगा। आप किसी लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। परिजनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह धन भी आपको प्राप्त हो सकती है। सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। कानूनी मामले में आपको सूझबूझ से बचना होगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। भावनात्मक प्रदर्शन से आप आगे रहेंगे। आपको धर्म के प्रति आस्था व विश्वास बनाए रखना होगा, तभी आप किसी काम को कर पाएंगे। आपके संबंध मजबूत होंगे। आप अपने मित्रों के साथ  कुछ महत्वपूर्ण काम करने पर व्यतीत करेंगे। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलकर आपको कोई लाभ हो सकता है। आपके महत्वपूर्ण कार्य को गति मिलेगी। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में भाग लेने के लिए रहेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी आस्था बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। विभिन्न योजनाओं को गति मिलेगी। आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने रखें। सकारात्मक परिस्थितियों का आप पूरा लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। विद्यार्थी किसी नई रिसर्च में भाग ले सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जिससे आपको बचना होगा। आप संतान से किए हुए वादे को पूरा करे, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। परिजनों की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्य में आप सूझबूझ  से आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। धर्म कर्म के कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें