फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 23 Jun 2024 07:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
23 जून का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): लव लाइफ को निखारने के लिए दोनों में प्रेम के साथ साथ विश्वास होना बेहद ज़रूरी है। एक दूसरे को पत्र लिखना या संगीत/ नृत्य से अपने साथी को बहलाना आपके इस रिश्ते की खासियत है बस जीवन के फैसलों को एक दूसरे पर थोपे न बल्कि मिलकर निर्णय लें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे और आपके सितारे यह बता रहे हैं कि थोड़ी सी मेहनत से आपका काम बन सकता है इसलिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कोई रोमांटिक यात्रा परिवार में आई परेशानियों के कारण रद्द हो सकती है। इससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है किन्तु अपने प्रिय को मनाने के लिए कुछ खास करें और खुशियों को वापस लाएं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नए रिश्ते बनाने और पुराने रिश्ते में नयी जान डालने के लिए आज का समय अच्छा है। घरेलू उतर चढाव, नयी योजनाएं और फ्रेश खोजें आपका इंतज़ार कर रहे है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपकी किस्मत में एक लम्बा और प्यार भरा संबंध है बस जीवन में किसी भी तरह की जल्दबाज़ी से बचें। किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आप बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपका ध्यान पूरी तरह से आपके ज़रूरी कामों पर है और आपकी मेहनत के संतोषजनक परिणाम मिलने वाले है। मुसीबतों का डटकर सामना करें और इसमें आपका पार्टनर पूरा सहयोग देगा। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):किसी खास की जुदाई आपके लिए अभी असहनीय है किन्तु याद रखें जीवन में परिवर्तन भी ज़रूरी है। अपने रोमांटिक सपनों को पूरा करने के लिए आपको भी कुछ प्रयास करने चाहिए। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): नए सम्बन्ध के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके ग्रह-गोचर बदल रहे हैं और यह बदलाव आपके दिन को रोमांचक बना देगा। आज का दिन ज़िम्मेदारी और दिल  के बीच में फंसा रहेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपके प्रियजनों को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। अपने जीवनसाथी की तारीफ करें, उसे पैंपर करें ताकि उसे अच्छा लगे और आपका भी दिन बन जाये।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):प्रेम जीवन में आई समस्याओं का सामना पूरे दिल से करें और अपने बीच की गलतफहमियों को जितनी जल्दी हो सके दूर कर लें।   अपने साथी के कारण ही आपका जीवन गुलजार है जो आपको खुश और शांत रखता है। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप कुछ खास महसूस करेंगे और आपकी अपने प्यार का इजहार करने की भी इच्छा होगी। आप दोनों की कोशिशों से आपका बोरिंग जीवन एक्ससाइटमेंट की खुशबु से सराबोर हो सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपने पति/ पत्नी के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं इसलिए आपके बीच का अटूट बांड किसी भी कीमत पर नहीं टूट सकता। आज आप एक शांत और सुखी दिन व्यतीत करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें