फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 23 Aug 2024 06:43 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
23 August Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर आप जीवनसाथी खोज रहे हैं,  तो आपकी खोज आज खत्म होगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं के लिए कोशिश कीजिए की सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें, नहीं तो कोई विवाद विवाद होने की संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन रोमांस भरा रहने वाला है। आज जीवनसाथी के परिवार के साथ मनमुटाव की संभावना हैं। दिल की बात कहने के लिए अभी रुकना होगा। पार्टनर की किसी काम को लेकर चिंतित न हो।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): संतान के मनवाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। इसलिए आप जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाएंगे। अविवाहित जातकों के लिए आज कोई बेहतर रिश्ता सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। इस दौरान अपने साथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। रोमांस के भरपूर मौके मिलेंगे। दिन मिलाजुला रहने वाला है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। जीवनसाथी के साथ समस्याओं का समाधान करके आप अच्छा महसूस करेंगे। इस दौरान आप खुले दिल से अपने पार्टनर से मन की बात कह सकेंगे। आप दोनों की बातचीत सुनहरा परिवर्तन लाएगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपकी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको माफी मांगनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट रहेगी। घर में भी लोग आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। पार्टनर की भावनाओं को समझना होगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज जीवनसाथी में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आप दोनों परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की योजना भी बन सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप पार्टनर से निराश हो सकते है, क्योंकि उन्होंने अपने वादे अभी तक पूरे नहीं करें हैं। किसी पुरानी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप किसी खास व्यक्ति के करिश्मा, शक्ति और सकारात्मकता से प्रभावित हो सकते हैं। अपने दिल की बातों को शेयर करें। आपकी क्रश भी आपसे बात करने आ सकती है। किसी क्लब या समूह का हिस्सा बन कर नए दोस्त बनाएं।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): एक करीबी मित्र की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं। दिल की बात कहने के लिए दिन खास रहेगा। इस समय परिवार आपकी प्राथमिकता है। लेकिन साथी को समय देना न भूलें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। अपनी खूबियों के कारण आप सबके दिल में राज कर रहे हैं। आपको अपने साथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। रोमांस के भरपूर मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार के सदस्य आपके कामों में पूरा साथ देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें