फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 October Ka Love Rashifal : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sat, 21 Oct 2023 04:37 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
22 October Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): घरेलू और व्यावसायिक मामले आपके अपमान या दुख का कारण बन सकते हैं। प्रेम का रोग लाइलाज है जो केवल अपने पार्टनर की केयर और प्यार से ही ठीक होगा लेकिन ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने पिता से मिली शिक्षा व ज्ञान का अब आपको फायदा होगा। घर और नौकरी दोनों में आप का दिन खुशनुमा बीतेगा। आपकी तारीफ होगी और आपको मान व सम्मान प्राप्त होगा। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कार्यक्षेत्र की व्यस्तता आपके घरेलू जीवन को भी प्रभावित कर सकती है इसलिए अपने स्वीटू के लिए कुछ खास समय निकलना न भूलें। याद रखें कि भाग्य एक ही बार दस्तक देता है इसलिए इस सुनहरे मौके का फायदा उठायें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके लिए किसी भी संघर्ष से छुटकारा पाना चुटकी बजाने जितना आसान है। नए परिवेश में ढलने के लिए आप पूरी तरह से तैयार हैं और अपने संबंधों को लेकर गंभीर हैं। अभी विवाह से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से बचें। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज खुद को खुश रखने की भरपूर कोशिश करें क्योंकि व्यस्तता के कारण आपका उत्साह कम हो सकता है। खुद और अपने पार्टनर के लिए दिन को खुशनुमा बनाएं इससे आपका रोमांटिक रिश्ता और भी अनोखा बनेगा।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप एक अलग ही अलौकिक शक्ति महसूस करेंगे जिससे आप अपनी स्वीटहार्ट का दिल जीत सकते हैं। अपने प्रयासों से आप कार्यस्थल और निजी जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपनी बेजान ज़िन्दगी में चाहत का रंग भरने के लिए अपने व्यक्तित्व पर भी ध्यान दें और ऋण, दुर्घटना आदि से बचें। प्यार के साथ प्रतिब्धता आज आपकी प्राथमिकताओं में से एक हैं। जो संबंध मतलब के हैं उनका साथ छोड़ना ही बेहतर है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आपने प्यार के रिश्ते में कोई गलती की है तो याद रखें कि समय एक जैसा नहीं रहता, समस्याएं आती-जाती रहती है। मजबूत संबंध के लिए एक दूसरे को माफ़ करना और आगे बढ़ना सीखना चाहिए।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम संबंधों में आई समस्याओं को रबड़ की तरह न खींचे बल्कि जल्द ही इन्हे सुझा लगे। आज आप ऑफिस के काम को लेकर थोड़े चिंतित है लेकिन शांत रहें क्योंकि सब कुछ आपके हक़ में होगा। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज का व्यक्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर ले जा सकता है पर उन्हें मनाना भी आप अच्छे से जानते है। आप दोनों की समझदारी और समर्पण दोनों आपको एक संतुष्ट लवलाइफ प्रदान करेंगे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): घर के नवीनीकरण या मरम्मत में अधिक समय बीतेगा। सितारों के अनुसार आज आपका अन्य लोगों से मेलजोल हो सकता है। कुछ वक्त निकल कर स्वयं पर भी ध्यान दें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके प्रियजन आपकी मुसीबतों में साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगर आपके रिश्ते में कुछ खटास है तो एक मुस्कान, सॉरी या प्रशंसा के दो बोल आप दोनों को फिर से एक कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें