लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का है। अपने दिल के सबसे करीबी से अपने प्यार को जताने और उनके प्यार को महसूस करने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आपकी प्राथमिकता आपके प्रियजन होंगे। उनसे मिलना और बातचीत करना आपको सुकून दे सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ वक्त दें और उसकी इच्छाओं का भी ध्यान रखें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप हमेशा सही का साथ देते है इसीलिए आपको जानने वाले हमेशा आपका सम्मान करते है। किसी खास का प्यार आज आपको सौभाग्यशाली महसूस कराएगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यह समय है अपने आकर्षण से सबका दिल जीतने और नए रिश्ते बनाने का। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा। रोजाना के काम से अवकाश ले कर अपने सोलमेट को प्रसन्न करने के उपाय सोचें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):बड़े भाई बहन की सलाह भी आपने जीवन में परिवर्तन ला सकती है। यह समय आपके लिए बहुत संतोषजनक है। दूसरों के द्वारा दिए गए सुझावों पर ध्यान दें ताकि आप खुद के काम को और भी बेहतर तरीके से कर सके।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपका दिल प्यार के गीत गा रहा है क्योंकि आपकी लवलाइफ स्मूथ और रंगीन है। अगर आप सच में कुछ पाना चाहते है तो प्रयास करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आप अपने पार्टनर से खास जुड़ाव महसूस करेंगे जिससे आपके प्रेम जीवन रंगों से भर जाएगा। आपका प्यार आपके जीवन का अहम हिस्सा है, ऐसे में उसे नजरअंदाज न करें। उसके लिए शानदार डिनर या लॉन्ग ड्राइव का आयोजन कर सकते है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दोस्तों के साथ मस्ती करने का भी योग है। आज आप कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे जो आपके जीवन को नई दिशा देंगे। किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो पहले पूरी योजना बना लें और अपने शोना की भी इसमें सलाह लें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):पिता या पिता तुल्य किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य के कारण आपके लिए कार्यस्थल और रोमांटिक जीवन में समस्या आ सकती है। प्रेम की बगिया में बहार के लिए इसे प्यार और विश्वास से सींचे।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): नए रिश्ते आपके जीवन में नई उमंग लेकर आएंगे। जो लोग रिश्ते में हैं वो जीवन की नयी मिठास का अनुभव करेंगे। जो लोग सिंगल हैं वो साथी की तलाश में व्याकुल हो सकते है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवन की हर समस्या का एक ही समाधान है रिश्ते की कद्र करें, अपने पार्टनर के लिए समय निकालें और उसे प्यार का अहसास कराएं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपने जीवन से खुश और संतुष्ट हैं क्योंकि आपका प्रियतम आपका सच्चा दोस्त है जो आपसे सब कुछ शेयर करता है। पिता या शिक्षक को हुए घाटे से आपका निजी जीवन प्रभावित होगा।